90 के दशक में शाहरुख, सलमान और आमिर खान को मिली थीं अंडरवर्ल्ड की धमकियां, फराह खान का दावा
फराह खान ने हाल ही में बॉलीवुड के डार्क फेज पर बात की। उन्होंने बताया कि उस वक्त अंडरवर्ल्ड का इंडस्ट्री में काफी इन्फ्लुएंस था। उन्होंने उस वक्त के बारे में भी बताया जब करण को धमकी मिली थी।

फराह खान के बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी दोस्त हैं। फराह ने इंडस्ट्री में काफी कुछ देखा है। अब फराह ने बॉलीवुड के डार्क साइड के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री अंडरवर्ल्ड के इन्फ्लुएंस में आ गई थीं और करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है के प्रीमियर के दौरान का एक शॉकिंग किस्सा बताया।
बॉलीवुड के कमजोर फेज पर की बात
फराह ने कहा कि 1980 में बॉलीवुड का एक कमजोर फेज आया। उन्होंने बताया कि वह कॉलेज में थीं और कई लोग जो उनके सर्कल में थे वो हिंदी की जगह हॉलीवुड फिल्म देखते थे, क्वालिटी की वजह से। उनके हिसाब से वो समय हिंदी सिनेमा का सबसे लोएस्ट पॉइंट था।
1990 में आए बदलाव को लेकर फराह ने कहा कि इंडस्ट्री, अंडरवर्ल्ड के इन्फ्लुएंस में थी। उन्होंने उस वक्त पर बात की जब प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल पर गोली चली थी।
जब करण को मिली धमकी
फराह से फिर पूछा गया कि क्या बॉलीवुड के बड़े स्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान पर भी अंडरवर्ल्ड का इन्फ्लुएंस रहा है तो फराह ने कहा, हां। रणवीर ने फिर पूछा कि क्या शाहरुख को कभी कॉल आया तो उन्होंने कहा ये मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे पता है कि डुप्लिकेट और कुछ कुछ होता है के प्रीमियर के दौरान करण को अंडरवर्ल्ड की धमकी मिली थी और ये काफी डरावना था। सब यही डिस्कस करते हैं कि प्रीमियर होना चाहिए या कैंसल होना चाहिए।
फराह की प्रोफेशनल लाइफ
फराह की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बतौर डायरेक्टर उनकी लास्ट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद अहम किरदार में थे। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।
वहीं बतौर प्रोड्यूसर उनकी फिल्म लास्ट मिसेज सीरियल किलर थी जो उनके पति शिरिश कुंदर ने डायरेक्ट की थी। यह फिल्म साल 2020 में आई थी।
यूट्यूब पर बनाती हैं व्लॉग्स और करकी हैं खूब कमाई
वहीं अब फराह इन दिनों यूट्यूब चैनल पर काम कर रही हैं अपने। वह व्लॉग्स बनाती हैं और कई सेलेब्स के घर जाती हैं और वहां फूड भी बनाती हैं और उनकी प्रोफेशनल या पर्सनल लाइफ पर बात भी करती हैं।
वह अब तक काजोल, अजय देवगन, मलाइका अरोड़ा, चंकी पांडे, रिद्धिमा कपूर साहनी, धनश्री वर्मा, मुनव्वर फारूकी समेत कई स्टार्स के साथ वीडियो बना चुकी हैं।
फराह ने खुद बताया था कि वह इसके जरिए अच्छी कमाई करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कुक को भी घर बनाकर दिया है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


