अक्षय खन्ना के बुरे बर्ताव से सदमे में थीं फराह खान, सेट पर चीजें फेंकते थे एक्टर, ऐसे बदली राय

Mar 14, 2026 08:14 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

फराह खान ने हाल में अक्षय खन्ना के साथ अपने बुरे अनुभव के बारे में बात की। कोरियोग्राफर ने बताया कि वो 90 में अक्षय के बर्ताव से सदमे में थी।जिस फिल्म में अक्षय होते थे वो उस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं। लेकिन समय के साथ उनकी राय बदल गई।

अक्षय खन्ना के बुरे बर्ताव से सदमे में थीं फराह खान, सेट पर चीजें फेंकते थे एक्टर, ऐसे बदली राय

बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल में एक्टर एक्टर अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने बुरे अनुभव के बारे में बात की। फराह ने अक्षय के साथ 90s की कई फिल्मों में काम किया है। कई डांस सॉंग कोरियोग्राफ किए। लेकिन उस समय अक्षय के बर्ताव से फराह बहुत परेशान हुई थी। उन्होंने कहा कि वो अच्छे इंसान नहीं थे। सेट पर हमेशा चिड़चिडे रहते थे। एक्टर अपने बाल झड़ने के फेज से भी परेशान थे। लेकिन समय के साथ वो बदल गए।

अक्षय के बर्ताव से सदमे में थी फराह

रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में फराह ने कहा, 'मैंने उनके साथ 90 में फिल्में की और उसके बाद मैं सदमे में थी। क्योंकि वो उस समय एक अलग ही इंसान हुआ करते थे। हां, वो एक इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर उनका बर्ताव अच्छा नहीं था। अगर मुझे पता चलता था कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में हैं तो मैं कह दिया करती थीं कि मेरे पास डेट्स नहीं है'।

झड़ते बालों की वजह से था ऐसा व्यहार

फराह ने अक्षय खन्ना के इस फेज के बारे में बात करते हुए कहा कि शायद उनका व्यवहार उनके झड़ते बालों की वजह से भी था। फराह ने कहा कि अक्षय ने खुद भी ये स्वीकार किया कि उनके बाल झड़ रहे थे। वो उस समय बस इरिटेट रहते थे। वो चीज़े फेंकते थे और कहते थे 'ये कैसा डायलॉग है?' तो वो उस समय इस टाइप के इंसान थे।

दिल चाहता है के बाद बदल गई राय

फराह ने आगे बताया कि जब उन्होंने फिल्म दिल चाहता में उनके साथ फिर से काम किया तो उनकी राय बदल गई। इस फिल्म को फराह के कजिन फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। आमिर खान और सैफ अली खान साथ में थे। वो कहती हैं कि तब तक एक्टर ने अपने बालों को स्वीकार कर लिया था। अब वो रिलैक्स इंसान बन गए थे। लेकिन पहले के समय अगर कोई पानी या बारिश का सीन हुआ करता था तो वो कैप पहन कर किया करते थे जैसे ताल में किया था। दिल चाहता है के बाद वो बदल गए। फराह ने ये भी स्वीकार किया कि उनके डांसिंग टैलेंट को खास बताया। फिल्म दिल चाहता है में गाना ‘कोई कहे कहता रहे’ में फराह ने अक्षय को आमिर और सैफ से अच्छा डांसर बताया।

फराह ने अक्षय के साथ बनाई फिल्म

बता दें, फराह का अक्षय खन्ना के साथ काम करने का शुरुआती अनुभव बेशक अच्छा नहीं रहा। लेकिन समय के साथ एक्टर बदल गए। फराह ने साल 2010 में आई अपनी कॉमेडी फिल्म तीस मार खां भी अक्षय खन्ना और अक्षय कुमार के साथ बनाई थी। अब अक्षय धुरंधर में अपने किरदार रहमान डकैत के लिए पसंद किए जा रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।