
फराह खान के पति को बॉलीवुड पार्टीज में किया जाता था इग्नोर, बोलीं- हमारी बहुत लड़ाई होती थी...
सानिया मिर्जा के साथ खास बातचीत में फराह खान ने अपने पति संग अपने रिलेशन को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन लोगों की बहुत लड़ाइयां होती थीं क्योंकि फराह उन्हें बॉलीवुड पार्टीज में जाने को फोर्स करती थीं।
बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान को अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए जाना जाता है। फराह खान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने सानिया मिर्जा के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पति शिरीष कुंदर काफी इंट्रोवर्ट हैं। शुरू में फराह खान और शिरीष की बॉलीवुड पार्टीज में जाने को लेकर खूब लड़ाई होती थी।

फराह और शिरीष की होती थी लड़ाइयां
सानिया मिर्जा के यूट्यूब शो सर्विंग इट अप विद सानिया में फराह खान ने अपने पति के बारे में बात करते हुए कहा कि शिरीष को पार्टीज में जाना पसंद नहीं था। फराह खान उन्हें फोर्स करती थीं बॉलीवुड पार्टीज में जाने के लिए जिस वजह से दोनों की बहुत लड़ाइयां होती थीं।
बॉलीवुड पार्टीज में शिरीष को करते थे नजरअंदाज
फराह खान ने माना की क्योंकि वो शिरीष से ज्यादा सफल थीं, बॉलीवुड पार्टीज में लोग उनसे बात करते थे और शिरीष को नजरअंदाज करते थे। फराह ने कहा कि वो चीज न उन्हें पसंद आती थीं और न ही शिरीष को। एक प्वाइंट के बाद फराह और शिरीष ने तय किया कि अगर कुछ लोगों से मिलना शिरीष को पसंद नहीं है तो उन्हें पार्टीज में आने की जरूरत नहीं है। फराह ने कहा कि वो उन्हें खुश और शांति से रहते देखना चाहती हैं।
फराह ने कहा, "हमें पता है हम अपनी शादी में सिक्योर हैं और हमें रेड कार्पेट पर हाथ पकड़ने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी मुझे लगता है कि रेड कार्पेट पर जितने ज्यादा लोग हाथ थामे चल रहे हैं, कुछ तो चल रहा है।"

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


