जब ब्रुकलिन ब्रिज पर फूट-फूटकर रोए थे सलमान खाना, फराह खान बोलीं- उन्हें देखकर मेरी आंखें भी नम हो गई थीं
फराह के खास दोस्तों की बात की जाए तो आमिर खान, शाहरुख खान से पहले वो सलमान खान के बेहद करीब रही हैं। हाल ही में फराह ने सलमान को लेकर एक ऐसी बात बताई जो शायद ही कोई जानता होगा।

बॉलीवुड की जानी मानी डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। फराह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की, लेकिन अब उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर भी खुद को साबित किया। अपने करियर में फराह ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इंडस्ट्री में उनके बहुत से दोस्त है। फराह के खास दोस्तों की बात की जाए तो आमिर खान, शाहरुख खान से पहले वो सलमान खान के बेहद करीब रही हैं। हाल ही में फराह ने सलमान को लेकर एक ऐसी बात बताई जो शायद ही कोई जानता होगा। आइए जानते हैं क्या?
बॉलीवुड का ये खान है सबसे करीब
फराह खान हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस दौरान फराह ने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। फराह ने बताया, 'सलमान खान को बचपन से जानती हैं। यही नहीं सलामन जब मैंने जब अपनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' के ऑडिशन पर गए थे तो वो मुझे लेकर जाते थे, तब मैं उन्हें डांस सिखाने गई थीं, लेकिन मैं वहां से कुछ घंटों में ही भाग आई थीं।'
सलमान खान के अभिनय का वो सबसे सच्चा पल
इंटरव्यू के दौरान फराह खान ने सलमान खान के उस पल को भी याद किया जब वो फिल्म के एक सीन में रियल में फूट-फूटकर रोए थे। सलमान को रोता देख फराह भी अपने आंसू रोक नहीं पाई थीं। फराह ने बताया, 'सलमान ने 'जानेमन' फिल्म में अपना असली दर्द उड़ेल दिया था। सलमान ब्रुकलिन ब्रिज पर सूट कर रहे थे और तब वह सचमुच फूट-फूटकर रो पड़े थे।' फराह का कहना है कि यह उनके अब तक के सबसे बेहतरीन अभिनय प्रदर्शनों में से एक है, जिसे देखकर उनकी भी आंखें नम हो गई थीं।
यूट्यूब चैनल को लेकर चर्चा में
बता दें कि फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फराह अपने व्लॉग में टीवी से लेकर बॉलीवुड और अन्य फेमस स्टार्स के घर पर जाती हैं। साथ ही फराह स्टार्स के घर टूर कराने के साथ ही उनके किचन में खास डिश भी बनाती हैं। फराह के इन वीडियो को काफी पसंद किया जाता है और लाखों में व्यूज भी आते हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


