शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ में नहीं था पाकिस्तान का एंगल, इसलिए बाद में जोड़ा गया
शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना की कहानी में पहले पाकिस्तान का एंगल नहीं था। बल्कि ये एक सिंपल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। बाद में इसे बड़ा बनाने के लिए फराह खान ने कहानी बदल दी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना को ऑडियंस ने पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई इस फिल्म में सुष्मिता सेन के साथ शाहरुख की जोड़ी भी खूब जमी थी। अब फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने मैं हूं ना से जुड़ी एक अहम बात बता दी है। उन्होंने बताया कि पहले ये एक छोटी सी रोमांटिक फिल्म थी जिसमें एक शाहरुख को अपनी टीचर से प्यार हो जाता है। लेकिन बाद में इस फिल्म के अंदर पाकिस्तान वाला एंगल जोड़ा गया।
मैं हूं ना की कहानी में नहीं था पाकिस्तान एंगल
रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर फराह ने बताया कि उनकी फिल्म मैं हूं ना शुरुआत में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। वो कॉलेज जाता है और उसे अपनी टीचर से प्यार हो जाता है। फराह ने कहा कि ये कांसेप्ट अच्छा था क्योंकि हर किसी की जिंदगी में एक टीचर होती है जिसे वो प्यार करते हैं। तो उनका ये आईडिया उसी कांसेप्ट से आया। फराह ने आगे बता कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के सेंट ज़ेवियर कॉलेज में करने के बारे में प्लान किया तय। छोटे स्केल की फिल्म थी। लेकिन बाद में उन्हें ख्याल आया है कि वो इतनी छोटी फिल्म क्यों बना रही हैं। तो उन्होंने इसे बड़ी फिल्म बना दिया। इसके बाद ही इस्मने इंडिया-पाकिस्तान एंगल जोड़ा गया, बाद में ही दो सौतेले भाइयों की कहानी आई। फराह ने बोला कि ड्रामा उनका फोर्टे है। वो ऐसे ड्रामेटिक सीन शूट करना एन्जॉय करती हैं। फराह ने फैंस से फिल्म के सीक्वल को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।
फराह खान की डायरेक्टोरियल फिल्में
मैं हूं ना में शाहरुख खान ने मेजर राम प्रसाद शर्मा के किरदार में थे। वो एक कॉलेज में अंडरकवर एजेंट बनकर जाते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन के अलावा सुनील शेट्टी, जायद खान और अमृता राव भी अहम किरदार में थीं। फिल्म सफल हुई।बता दें, इस फिल्म की सफलता के बाद फराह खान ने शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम बनाई थी। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण को लॉन्च किया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही। लेकिन बाद में आई हैपी न्यू इयर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।
फराह खान की यूट्यूब जर्नी
अब डायरेक्शन से दूर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ यूट्यूब वीडियो बना रही हैं। फराह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पिछले एक साल में यूट्यूब से इतनी कमाई की है जितनी उन्होंने फिल्मों से नहीं की। फराह सेलेब्स के घर जाकर कुकिंग वीडियो शूट करती हैं। हाल में उन्होंने मीका सिंह के फार्महाउस पर शूटिंग की थी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


