कास्टिंग काउच करना चाहती थीं फराह खान, इस एक्टर के साथ मिलकर दिलीप पर किया तगड़ा प्रैंक

Aug 04, 2025 06:10 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

फराह खान इन दिनों अपने व्लॉग की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्ममेकर के कुक दिलीप उनके व्लॉग की जान बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर बोमन ईरानी के साथ मिलकर व्लॉग किया।

कास्टिंग काउच करना चाहती थीं फराह खान, इस एक्टर के साथ मिलकर दिलीप पर किया तगड़ा प्रैंक

फिल्ममेकर फराह खान का यूट्यूब चैनल काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है और इसमें खास योगदान रहा है उनके कुक दिलीप का जो लगभग उनके हर वीडियो की जान बना रहता है। हालिया वीडियो फराह खान ने एक्टर बोमन ईरानी के साथ बनाया जिसमें फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुक दिलीप कुमार के साथ मजाक करती नजर आईं। बोमन ईरानी के घर में दाखिल होने से पहले फराह खान ने अपने कुक दिलीप को समझाया कि अगर वो बोमन के साथ फ्लर्ट करें तो दिलीप प्लीज उनके पति को ना बताए।

फराह खान ने किया कुक दिलीप के साथ प्रैंक

यह पूरा प्रैंक यहां से शुरू हुआ और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ता चला गया। पहले तो फराह खान को दिलीप को यह समझाना पड़ा कि फ्लर्टिंग होती क्या है, फिर फराह उसे समझाती हैं कि फ्लर्टिंग करना मतलब नैन-मटक्का करना। वह कहती हैं कि अगर मैं बोमन सर को गले लगाऊं या उनके साथ बैठ जाऊं तो दिलीप जाकर उनके पति को ना बताए। दिलीप पहले तो फराह को समझाने की कोशिश करता है और फिर इस जिद पर अड़ जाता है कि मैं तो सर को बताऊंगा। फराह का प्लान काम कर जाता है।

फराह के पति को सच बताने पर तुल गया दिलीप

फराह खान बोमन ईरानी के घर में दाखिल होती हैं और यहां उसकी पहली मुलाका बोमन की पत्नी जेनोबिया से होती है। वह उन्हें देखते ही कहती हैं कि 'आ गई मेरी सौतन'। इस पर बोमन ईरानी कहते हैं- तू मेरी जेनोबिया को सौतन बुलाती है? तू है सौतन कमीनी। दिलीप यह सब कुछ नोटिस कर रहा होता है। इस पर फराह फिर कहती हैं कि यह सब जाकर साहब जी (शिरीश कुंदर) को मत बताना। इस पर दिलीप फिर से कहता है कि मैं तो साहब तो बताऊंगा। और वीडियो पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होता जाता है।

सिर्फ एक ही बार हुआ कास्टिंग काउच का मन

बोमन भी मजे लेना शुरू कर देते हैं और फराह की हां में हां मिलाते हुए कहते हैं कि - चुप बे। फराह कहती हैं कि जब उनकी पत्नी को कोई ऐतराज नहीं है तो तू क्यों परेशान हो रहा है। इसी वीडियो में फराह खान बताती हैं, "मेरा अपनी फिल्म में एक ही बार कास्टिंग काउच करने का मन हुआ है और वो बोमन ईरानी के साथ हुआ था। लेकिन उसे बस यूं ही रोल मिल गया, वो काउच पर बैठा भी नहीं।" बता दें कि फराह खान की फिल्म 'मैं हूं ना' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में बोमन ईरानी अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।