
प्यार के चक्कर में नंगे पैर हाजी अली दरगाह गई थीं फराह खान, बोलीं- अच्छा हुआ मन्नत नहीं सुनी
संक्षेप: फराह खान किसी के प्यार में पड़कर हाजी अली दरगाह तक नंगे पैर गई थीं। उन्होंने टू मच चैट शो पर यह बात बताई और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने फराह की यह बात नहीं सुनी।
फराह खान ट्विंकल खन्ना और काजोल के चैट शो टू मच पर पहुंचीं तो उन्होंने वहां खूब मस्ती की। फराह के सेंस ऑफ ह्यूमर ने सबको हंसाया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले जिससे प्यार था उससे शादी के मन्नत मांगी लेकिन खुश हैं कि वो मन्नत पूरी नहीं हुई। फराह ने नाम नहीं बताया कि वह किसके बारे में बात कर रही थीं।

जब प्यार के फराह ने मांगी मन्नत
टू मच में फराह ने बताया, 'मुझे पहले एक शख्स से प्यार था तो उससे शादी की चाहत में मैं एक बार नंगे पैर हाजी अली गई थी। शुक्र है हाजी अली ने मेरी प्रार्थना नहीं सुनी।' इस पर काजोल ने कहा कि भगवान को बेहतर पता होता है।
फराह को बनाया अनन्या की बुआ
फराह कई बार बता चुकी हैं कि चंकी पांडे उनका क्रश थे। टू मच के एपिसोड में भी उन्होंने यह बात बताई। उनके साथ चंकी की बेटी अनन्या पांडे भी थीं। काजोल और ट्विंकल ने फराह को अनन्या की बुआ कहकर चिढ़ाया तो वह बोलीं, मौसी ठीक चलेगा। वह भावना की बहन बनकर रह सकती हैं।
शिरीष फराह की लव स्टोरी
फराह खान ने साल 2004 में शिरीष कुंदर से शादी की थी। शिरीष मैं हूं ना के एडिटर थे और फराह डायरेक्टर। दोनों की लव स्टोरी यहीं शुरू हुई थी। शिरीष एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्हें फराह पर पहले से ही क्रश था। वह इसी वजह से फिल्म की एडटिंग के लिए कम पैसों राजी हो गए थे। फराह और शिरीष के बीच पहले लव-हेट रिलेशन था। यहां तक कि वह उन्हें गे समझती थीं। बाद में एक पार्टी में शिरीष ने ड्रिंक करके फराह को अपने दिल की बात बता दी। इसके बाद उनकी डेटिंग शुरू हो गई थी। फराह ने साल 2008 में सरोगसी से तीन बच्चों को जन्म दिया था। उनका एक बेटा और दो बेटियां जल्द ही कॉलेज में पढ़ने जाएंगे। फराह ने एपिसोड में बताया कि वह यूट्यूब चैनल इसीलिए चला रही हैं क्योंकि बच्चों को कॉलेज भेजना है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




