बदल गया है फराह खान के पति शिरीष कुंदर का पूरा लुक, बोलीं- अब बेटे और पति में फर्क नहीं कर पाती

लाइव हिन्दुस्तान
share

Farah Khan Shirish Kunder: फराह खान के पति का नाम शिरीष कुंदर है। साल 2004 में जब उनकी शादी हुई थी तब से लेकर अब तक उनका लुक पूरी तरह बदल गया है।

Farah khan husband
फराह खान के पति का बदल गया है पूरा लुक

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान अपने बेबाक अंदाज और मजाकिया बातों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह शेखर सुमन के शो में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं। फराह ने बताया कि शिरीष का लुक अब पूरी तरह बदल गया है। वह इतने यंग और हैंडसम दिखने लगे हैं कि कई बार उन्हें अपने पति और बेटे में फर्क करना भी मुश्किल हो जाता है।

रात में समझ नहीं आता, बेटा आया या पति: फराह खान

शो के दौरान फराह खान ने मजाकिया अंदाज में शिरीष कुंदर के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "शिरीष अब बहुत यंग और हैंडसम हो गए हैं। वह और मेरा बेटा, दोनों अब एक ही हाइट के हैं। जब मैं रात को सो रही होती हूं या बेडरूम में कोई आता है, तो मुझे समझ ही नहीं आता कि जार आया है या शिरीष आए हैं। लेकिन जब वह आकर मुझे गले लगाता है, तब मुझे समझ आता है कि यह मेरा बेटा है।"

शिरीष बहुत अच्छे पिता हैं: फराह खान

फराह ने आगे बताया कि शिरीष को अपने बच्चों की परवरिश करते देखकर उनके मन में उनके लिए सम्मान और बढ़ गया है। उन्होंने कहा, "मेरी नजरों में शिरीष की वैल्यू बढ़ गई है। वह बहुत अच्छे पिता हैं और पूरे परिवार का ध्यान रखते हैं। जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे तीनों बच्चे इतनी अच्छी यूनिवर्सिटी में समय से पहले कैसे पहुंच गए, तो मैं उन्हें बताती हूं कि उनके पिता ही उनके काउंसलर थे। वह हर बच्चे को बहुत समय देते हैं।"

शिरीष कुंदर ने कहां से की पढ़ाई?

24 मई 1973 को जन्मे शिरीष कुंदर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कर्नाटक के धारवाड़ स्थित एसडीएम कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने मोटोरोला में बतौर इंजीनियर काम किया। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

शिरीष ने साल 2000 में फिल्म 'चैंपियन' से बतौर एडिटर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद फराह खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' (2004) की एडिटिंग से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली।

कब शुरू हुई थी फराह और शिरीष की लव स्टोरी?

फराह खान और शिरीष कुंदर की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दिसंबर 2004 में शादी के बंधन में बंध गए।

शिरीष ने सलमान खान की फिल्म भी की थी डायरेक्ट

शिरीष ने साल 2006 में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फिल्म 'जान-ए-मन' से बतौर निर्देशक और लेखक अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी उन्होंने ही तैयार किया था। इसके अलावा उन्होंने 'ओम शांति ओम' (2007) और 'तीस मार खान' (2010) जैसी फिल्मों में लेखक और एडिटर के तौर पर काम किया। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'जोकर' का निर्देशन भी शिरीष कुंदर ने ही किया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबदल गया है फराह खान के पति का पूरा लुक, बोलीं- बेटे और पति में फर्क नहीं कर पाती