अक्षय खन्ना से परेशान हो गई थीं फराह खान, साथ काम ना करने की खा ली थी कसम
फराह खान उन सेलेब में से हैं जो किसी के भी बारे में बोलने से झिझकती नहीं हैं। अब फराह ने हाल ही में बताया कि अक्षय खन्ना संग काम करना उनके लिए काफी मुश्किल था।

अक्षय खन्ना धुरंधर के बाद से छाए हुए हैं। अक्षय उन सेलेब्स में से हैं जो ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखते हैं। इतना ही नहीं वह सेट पर भी ज्यादा किसी के सात बात नहीं करते हैं और खुद में ही रहना पसंद करते हैं। अब फराह खान ने अक्षय को लेकर बात की और बताया कि उनके साथ काम करना काफी मुश्किल है।
फराह ने अभिषेक को बताया अच्छा डांसर
फराह दरअसल, हाल ही में बोस्को-सीजर के पॉडकास्ट में नजर आईं। इस दौरान बोस्को-सीजर ने फराह से पूछा कि किस एक्टर के साथ काम करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा है तो इस पर सीजर पहले खुद बोलती हैं कि अभिषेक बच्चन? फराह बोलती हैं कि वह अच्छे डांसर हैं। तो सीजर बोलते हैं कि मैंने कभी नहीं कहा कि वह खराब डांसर हैं।
अभिषेक हैं प्रैंकस्टर
सीजर फिर बताते हैं कि एक बार मैं अभिषेक के साथ बाहर शूट कर रहा था गेटवे ऑफ इंडिया में। तब अभिषेक एक ठंडे पानी की बाल्टी लेकर आए देर रात और वो मुझपर फेंक दिया था। वह प्रैंकस्टर हैं।
अभिषेक के साथ काम करना चैलेंजिंग कैसा था इस पर फराह ने कहा, वह काफी मस्ती करते थे। वह अपने आस-पास लोगों को काफी चिढ़ाते हैं और मेरे साथ भी ऐसा करते थे।
अक्षय खन्ना के साथ काम करना फराह के लिए था मुश्किल
फराह फिर अक्षय खन्ना का नाम लेती हैं। फराह बोलीं, मैंने अक्षय के साथ कई फिल्मों में काम किया है जैसे डोली सजा के रखना, लवारिस और बाकी कई। मैंने उन्हें कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने खुद कई इंटरव्यूज में कहा है कि उनके साथ काम करना मुश्किल है। कभी-कभी तो वह इतना इरिटेट करते थे और खड़े नहीं होते थे।
फराह ने लिया फैसला नहीं करेंगे अक्षय के साथ काम
फराह ने कहा कि अक्षय ने कभी उन्हें इतना परेशान किया था कि उन्होंने डिसाइड किया कि वह अक्षय के साथ अब काम नहीं करेंगे। वह बोलीं, मैं कह देती थी कि अगर ये अक्षय खन्ना का गाना है तो मैं इसे कोरियोग्राफ नहीं करूंगी।
फराह को हालांकि फिर अक्षय के साथ दोबारा काम करना पड़ा दिल चाहता है क्योंकि वो फिल्म उनके कजिन भाई फराहन अख्तर ने डायरेक्ट की थी।
तीस मार खान में फराह और अक्षय ने किया साथ काम
फराह ने फिर कहा, दिल चाहता है के बाद उनका ट्रांसफॉर्मेशन हो गया। तीस मार खान में वह काफी अच्छे थे। वह वैसे अच्छे डांसर हैं।
फराह ने आगे कहा कि उनका हमेशा से क्लीयर रहा है कि वह कभी इसके साथ काम नहीं करेंगी जो इरिटेटिंग होगा।
अक्षय खन्ना ने छोड़ी दृश्यम 3
अक्षय खन्ना हाल ही में तब चर्चा में आए जब दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ। दरअसल, दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना भी होने वाले थे, लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। मेकर्स ने फिल्म छोड़ने पर अक्षय को लीगल नोटिस भी दिया था।
अक्षय की अपकमिंग फिल्म
अक्षय की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अब वह महाकाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। महाकाली एक तेलुगु फिल्म है और इसमें अक्षय असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म से कुछ दिनों पहले अक्षय का लुक रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। फैंस इस लुक में अक्षय को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


