8.8 है इसकी IMDb रेटिंग, साल 2015 में बनी थी फिल्म, 10 साल बाद जाकर सिनेमाघरों में हई रिलीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग हासिल करने वाली ये फिल्म यूं तो साल 2015 में ही बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन रिलीज नहीं हो पाई। अब 2025 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

अमेजन प्राइम वीडियो फिल्म

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो मुंबई की चॉल की कहानी कहती है। IMDb पर जिसकी 8.8 रेटिंग है और सिनेमाघरों में सीमित रिलीज के बावजूद जो क्रिटिक्स और दर्शकों की तारीफ बटोर रही है। ये फिल्म उन छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करती है जिन्हें शायद आज हम और आप सेलिब्रेट करना भूल जाते हैं।

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम है ‘चिड़िया’। मेहरान अमरोही के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भाइयों शानू और बुआ की कहानी है, जो मुंबई की एक तंग चॉल में अपनी मां के साथ रहते हैं। इन बच्चों का सपना है बैडमिंटन खेलना और इसके लिए वे एक कबाड़खाने को अपना बैडमिंटन कोर्ट बनाते हैं। फिल्म में विनय पाठक, अमृता सुभाष, स्वर कांबले और आयुष पाठक ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

10 साल की मुश्किल यात्रा

दिलचस्प बात यह है कि 'चिड़िया' का निर्माण साल 2015 में पूरा हो गया था, लेकिन वितरण की समस्याओं के कारण यह 10 साल बाद 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की शूटिंग पुणे की चॉल में और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

'चिड़िया' ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर चेक गणराज्य के ज्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जो दुनिया का सबसे बड़ा बच्चों का फिल्म फेस्टिवल है। इसके अलावा, यह नीदरलैंड्स (सिनेकिड), अमेरिका (SAIFF), रूस (स्पिरिट ऑफ फायर IFF), और ईरान (IFF फॉर चिल्ड्रन एंड एडल्ट्स) जैसे कई देशों में प्रदर्शित हुई है।

दिल छूने वाली कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत तब होती है जब श्रेयस तलपडे (अपना किरदार निभाते हुए) शानू को एक शटलकॉक गिफ्ट करते हैं। इसके बाद शुरू होती है बैडमिंटन खेलने की चाह की कहानी। फिल्म दिखाती है कि कैसे दो छोटे बच्चे अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक जंकयार्ड को बैडमिंटन कोर्ट में बदल देते हैं। यहां कोई खलनायक नहीं है, केवल परिस्थितियां हैं जो उनके रास्ते में आती हैं।

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'चिड़िया' ने भारत में केवल 0.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। व्यावसायिक रूप से यह फिल्म बड़ी सफलता नहीं पा सकी, लेकिन दर्शकों और समीक्षकों के बीच इसे बेहद सराहा गया है।

कहां देखें 'चिड़िया'?

फिल्म का प्रोडक्शन स्माइली फिल्म्स और की मीडिया वर्क्स की साझेदारी में हुआ है, जबकि वितरण रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म का संगीत शैलेंद्र बर्वे ने दिया है। वर्तमान में यह फिल्म PVR INOX सिनेमाघरों में चल रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसकी रिलीज की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड8.8 है IMDb रेटिंग, 2015 में बनी थी फिल्म, 2025 में सिनेमाघरों में हुई रिलीज