क्या आप तक भी पहुंची संजय लीला भंसाली के हार्ट अटैक की खबर? पढ़ें टीम का बयान

Feb 25, 2026 02:56 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Fact Check: संजय लीला भंसाली ठीक हैं। उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया है। ये खबर झूठी है। उनकी टीम ने खुद बयान जारी कर बताया है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

क्या आप तक भी पहुंची संजय लीला भंसाली के हार्ट अटैक की खबर? पढ़ें टीम का बयान

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की तबीयत ठीक है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जन्‍मदिन (मंगलवार) की पार्टी के दौरान संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आया और उन्हें फौरन कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी टीम ने बयान जारी कर यह साफ किया कि संजय लीला भंसाली पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

संजय लीला भंसाली के परिवार का बयान

वहीं संजय लीला भंसाली के परिवार ने भी इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली हॉस्पिटल गए थे, लेकिन रेगुलर चेकअप करवाने। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘संजय लीला भंसाली ठीक हैं। वह रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाने के लिए हॉस्पिटल गए थे। चिंता की कोई बात नहीं है। आप सभी के प्यार, चिंता और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवादा।’

संजय लीला भंसाली के परिवार का बयान

संजय लीला भंसाली को कहा जाता है ‘परफेक्शनिस्ट’

संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी खूबी उनकी ‘परफेक्शनिस्ट’ इमेज है। वे केवल कहानी नहीं सुनाते, बल्कि उसे पर्दे पर जीते हैं। 'देवदास' के शीश महल हों, 'बाजीराव मस्तानी' का शौर्य हो या 'पद्मावत' की राजपूती शान, संजय लीला भंसाली बारीक से बारीक विवरण पर महीनों काम करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ-साथ एक उम्दा संगीतकार भी हैं। अपनी हालिया फिल्मों का संगीत उन्होंने खुद तैयार किया है, जो उनकी कहानियों में रूह फूंकने का काम करता है। उनके लिए सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक साधना है।

महिला किरदारों को दी नई परिभाषा

भंसाली के सिनेमा की एक और मजबूत कड़ी उनके महिला किरदार रहे हैं। उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट, 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय जैसे किरदारों के जरिए यह साबित किया कि उनकी नायिकाएं केवल ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि संघर्ष और शक्ति का प्रतीक होती हैं। वे अपने अभिनेताओं को उनकी सीमाओं से परे ले जाकर उनसे करियर की सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस निकलवाते हैं। यही कारण है कि आज हर बड़ा कलाकार उनके ‘मैग्नम ओपस’ का हिस्सा बनने का सपना देखता है।

डिजिटल वर्ल्ड में भी कायम है दबदबा

बदलते दौर के साथ संजय लीला भंसाली ने खुद को भी बदला है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने साबित कर दिया कि उनकी भव्यता बड़े पर्दे की मोहताज नहीं है। ओटीटी पर भी उन्होंने वही शाही अंदाज बरकरार रखा, जिसे दुनिया भर के दर्शकों ने सराहा। कई नेशनल अवॉर्ड्स और 'पद्म श्री' से सम्मानित संजय लीला भंसाली आज भारतीय सिनेमा के वो स्तंभ हैं, जो अपनी हर फिल्म के साथ इतिहास रचने का हौसला रखते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।