Explainer: क्यों रात में और इनडोर शूट्स में सन ग्लासेज पहनते हैं सिलेब्स, जान लें ये 5 कारण
Why Do Celebs Wear Sunglasses: बॉलीवुड और टीवी सिलेब्स को आपने कई बार रात में या इनडोर शूट्स में भी काला चश्मा या सन ग्लासेज पहने देखा होगा। पर क्या आपने सोचा है कि सिलेब्स ऐसा क्यों करते हैं? आइए जानते हैं ऐसा करने के 5 बड़े कारण।

बॉलीवुड से लेकर टीवी सिलेब्स तक को अक्सर आपने सन ग्लासेज पहने देखा होगा। ये सिलेब्स दिन में तो सन ग्लासेज लगाते ही हैं, लेकिन कई बार आपने नोटिस किसा होगा कि सिलेब्स रात में या इनडोर शूट्स में भी सन ग्लासेज लगाते हैं। लाफ्टर शेफ्स के कई एपिसोड्स में आपने कंटेस्टेंट्स को काला चश्मा पहने देखा होगा। पर क्या कभी आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं ऐसा क्यों करते हैं सिलेब्रिटीज।
बॉलीवुड और टीवी सिलेब्स को अक्सर आपने सन ग्लासेज में देखा होगा। उन्हें सन ग्लासेज में देखकर अगर आप सोचते हैं कि वो केवल स्टाइल और फैशन के लिए ऐसा करते हैं तो आप गलत हैं। आइए जानते हैं 5 बड़ी वजह जिसकी वजह से कई बार सिलेब्स रात में या इनडोर में भी काला चश्मा लगाते हैं।
निजता: लगातार पब्लिक की नजरों में रहना टीवी और बॉलीवुड स्टार्स के लिए कई बार बहुत ज्यादा हो जाता है। ऐसे में काले चश्मे या सन ग्लासेज स्टार्स को अपने और दुनिया के बीच एक बैरियर बनाने में मदद करते हैं। सन ग्लासेज में अपनी आंखें छिपा कर सिलेब्स फैंस और पैप्स से डायरेक्ट आई कॉन्टेक्ट बनाने से बचते हैं।
कैमरा के फ्लैश से बचाते हैं सन ग्लासेज: सिलेब्रिटीज जब भी पब्लिक में निकलते हैं, पैप्स के कैमराज और फ्लैश उनपर टिक जाते हैं। इसी वजह से कई बार सिलेब्स रात में काला चश्मा लगाते हैं। सन ग्लासेज सिलेब्स की आंखों को चमचमाते फ्लैश से बचाने में मदद करते हैं। ये दूसरा कारण है कि सिलेब्स को अक्सर आपने रात में भी काला चश्मा पहने देखा होगा।
फैशन स्टेटमेंट: जाहिर है कि सिलेब्स फैशन स्टेटमेंट के लिए भी अलग-अलग स्टाइलिश सन ग्लासेज लगाते हैं। कई बार सिलेब्स अपने एयरपोर्ट लुक को पूरा करने के लिए भी सन ग्लासेज लगाते हैं।
पफी और रेड आईज: सिलेब्स का शेड्यूल बहुत बिजी होता है। ऐसे में कई बार उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है और उन्हें शूट पर आना पड़ता है। बिना नींद पूरी की हुई आंखें सूज जाती हैं, लाल हो जाती हैं। अपनी सूजी आंखे और लाल आंखें छिपाने के लिए सिलेब्स कई बार इनडोर शूट्स और रात में चश्मा लगाते हैं। इनडोर शूट्स में सन ग्लासेज पहनने का एक कारण ये भी है कि इनडोर शूट्स में बहुत सारी हेवी लाइट्स लगी होती हैं जो सिलेब्स की आंखों पर असर डालती हैं। इस वजह से भी उन्हें काला चश्मा पहनना पड़ता है।
कॉन्फिडेंस को बढ़ाना: सिलेब्स पर लगातार अच्छा दिखने का प्रेशर होता है। कई चश्मा बनाने वाली नामी कंपनियों की मानना है कि परफेक्ट सन ग्लासेज लोगों के कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकता है। सन ग्लासेज पहनने से सिलेब्स कूल लगते हैं। अगर कोई नर्वस हो या कॉन्फिडेंट महसूस न करे तो सबसे पहले आंखों से पता लगने लगता है। कई बार सिलेब्स भी ऐसा महसूस कर सकते हैं, लेकिन पब्लिक की नजरों में वो ऐसा नहीं कर सकते हैं। चश्मा पहनने से अगर वो नर्वस महसूस कर भी रहे होते हैं तो वो उसे छिपा ले जाते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


