Explainer: क्यों अजीब ढंग से चलता था कैप्टन जैक स्पैरो? कल्पना नहीं हकीकत है 'शिप लेग्स' की बीमारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आपने कभी नोटिस किया कि फिल्म पायरेट्स ऑफ द कैरिबियन में कैप्टन जैक स्पैरो बहुत अजीब ढंग से चलता था। लोगों को लगा कि शायद ऐसा उसके नशे में होने की वजह से था, लेकिन सच इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है।

Captain Jack Sparrow in Pirates of the Caribbean Movie

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन' हॉलीवुड की कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है। डिज्नी थीम पार्क की एक राइड पर आधारित इस पूरी फिल्म फ्रेंचाइजी में हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप ने 'कैप्टन जैक स्पैरो' का रोल प्ले किया था। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया कि फिल्म में 'कैप्टन जैक स्पैरो' हमेशा थोड़ा अजीब ढंग से चलते हुए नजर आते हैं। लड़खड़ाए हुए कदम और हमेशा नशे में धुत्त रहने वाले इस किरदार की वॉक इसकी पहचान बन गई थी, लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया कि इस किरदार को जैक ने इस तरह की वॉक क्यों दी थी? इसके पीछे का किस्सा बहुत दिलचस्प है।

रियल लाइफ में भी जहाजियों को होती है यह दिक्कत

दरअसल सुपरस्टार जॉनी डेप ने इस किरदार को निभाने से पहले काफी गहरी रिसर्च की थी। फिल्म में उनका किरदार समुद्री डाकुओं की टोली का सरदार है। समुद्री खजानों और अजीब राक्षसों वाली मिथक कथाओं के इर्द-गिर्द गढ़ी गई इस फिल्म के लिए तैयारी करने के दौरान जॉनी डेप को एक ऐसी दिक्कत के बारे में पता चला, जिससे सालों तक समुद्री जहाज पर सवार रहने वाले लोग अक्सर दो-चार होते हैं। इस दिक्कत को कहा जाता है 'शिप लेग्स'। अब पहले यह समझते हैं कि यह शिप लेग्स क्या बला है, फिर आगे की बात समझेंगे।

क्या फिल्म में आपने नोटिस की थी यह बारीक डिटेल?

दरअसल आज के वक्त में जहाज काफी स्थित होते हैं, लेकिन जिस तरह के लकड़ी के पुराने और टूटे-फूटे जहाज पर जैक सफर करता है, वो समुद्र में पूरे वक्त हिलता-डुलता रहता है। इस तरह के जहाज पर महीनों तक समुद्र में रहने वाले लोगों का दिमाग उसी तरह के माहौल में ट्रेन्ड हो जाता है, जब ऐसे लोग जमीन पर आते हैं तो दिमाग उसी मोमेन्टम को पूरे वक्त महसूस कर रहा होता है, इसलिए पांव लड़खड़ाने लगते हैं। जॉनी डेप ने इसी बारीकी को अपने किरदार में डाला और यही वजह है कि शराब के नशे में धुत्त रहने वाला जैक अपने जहाप पर तो पूरी तरह स्थिर रहता है, लेकिन जमीन पर बहुत अजीब ढंग से चलता है।

कभी न कभी तो आपको भी हुआ होगा यह अनुभव

अगर आप में से किसी ने बस या ट्रेन में एक दिन से ज्यादा का सफर तय किया है, तो वह इस दिक्कत को आसानी से समझ सकता है। क्योंकि ज्यादा वक्त तक ट्रेन में सवार रहने से भी इस तरह की दिक्कत हो जाती है। हालांकि क्योंकि ट्रेन पानी के जहाज की तुलना में बहुत स्थिर होती है, इसलिए यह मोमेन्टम हमें सिर्फ हमारे दिमाग में महसूस होता है, असल में हमारे पांव स्थिर रहते हैं। बात फिल्म की करें तो 'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के कुल 5 पार्ट अभी तक रिलीज किए जा चुके हैं और अगले का दर्शकों को इंतजार रहता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।