Explainer: विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ दिसंबर 2025 से क्यों अटकी हुई है? जानें पूरा विवाद

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Vijay Thalapathy Last Movie: थलापति विजय ने राजनेता बनने से पहले एक्टिंग से रिटायमेंट ले लिया था। ऐसे में उनके फैंस उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Explainer: विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ दिसंबर 2025 से क्यों अटकी हुई है? जानें पूरा विवाद

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मई 2026 तक सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाई है। क्यों? आइए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं। इसमें सेंसर बोर्ड की सख्ती से लेकर राजनीतिक साजिश और फिल्म के लीक होने तक की कई घटनाएं शामिल हैं।

1. सेंसर बोर्ड vs मेकर्स

‘जन नायकन’ विवाद की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई थी जब 'केवीएन प्रोडक्शंस' ने सेंसर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया डाला था।

1. शुरुआत में सेंसर बोर्ड की एक समिति ने कुछ मामूली कट्स के साथ फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने की बात कही की थी।

2. फिर जनवरी 2026 में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया, जिसकी वजह से फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज नहीं हो पाई।

3. सेंसर बोर्ड ने कहा कि फिल्म में भारतीय सेना के संदर्भ बिना किसी रक्षा विशेषज्ञ की मौजूदगी के दिखाए गए हैं।

कोर्ट पहुंचा मामला

8 जनवरी 2026: मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को तुरंत सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया।

9 जनवरी 2026: कुछ ही घंटों बाद एक अन्य पीठ ने इस आदेश पर रोक लगा दी, जिससे रिलीज फिर से लटक गई।

सुप्रीम कोर्ट: मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन अदालत ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और कहा कि सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया को पूरा होने देना चाहिए।

3. राजनीति करने के आरोप

मेकर्स ने फरवरी 2026 में अपनी याचिका वापस ले ली और सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने दिया। इस बीच विजय थलापति के फैंस और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ये आरोप लगाने लगे कि राज्य और केंद्र सरकार जानबूझकर फिल्म को रिलीज नहीं होने दे रही है।

4. फिल्म हुई लीक

जब फिल्म सेंसर बोर्ड के पास फंसी हुई थी, तभी 10 अप्रैल 2026 को इसका एक HD प्रिंट इंटरनेट पर लीक हो गया। इस लीक के कारण फिल्म की डिजिटल और ओटीटी वैल्यू में गिर गई। तमिलनाडु साइबर क्राइम विभाग एक्शन में आया और इस मामले में एक फ्रीलांस एडिटर सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया।

5. अब विजय थलापति मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या एक्शन ले रहे हैं?

विजय थलापति के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म के निर्देशक एच. विनोथ और निर्माताओं ने फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। वहीं विजय थलापति ने ‘जन नायकन’ के प्रोड्यूसर्स वेंकट के नारायण को कान्स फिल्म फेस्टिवल से वापस बुला लिया है और कहा कि फिल्म की रिलीज पर फोकस करें। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अब यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘जन नायकन’ के बारे में

फिल्म का नाम: जन नायकन

एक्टर्स: जोसेफ विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, और गौतम वासुदेव मेनन

प्रोड्यूसर: केवीएन प्रोडक्शंस

बजट: 300 करोड़ (रिपोर्ट्स)

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।