
राजपाल यादव को अब तक कितने करोड़ की मदद मिली, कौन-कौन आगे आया, कब तक रिहाई हो सकती है?
Rajpal Yadav: ₹9 करोड़ के बकाया कर्ज के कारण राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। राजपाल यादव को मुश्किल में देख कुछ बड़ी हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आई हैं।
राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सबको लोट-पोट करने वाले अभिनेता राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद, अभिनेता को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है। सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने इमोशनल बयान दिया जिसे सुनने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत से कुछ मददगार हाथ भी आगे आए हैं।
किस-किसने मदद का ऐलान किया है?
1.राव इंदरजीत सिंह ने जेम ट्यून्स परिवार की ओर से 1.11 करोड़ रुपये की लीगल मदद देने का ऐलान किया है।
2.जनशक्ति जनता दल (JJD) के चीफ तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि वे राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की मदद देंगे।
3.केआरके ने कहा है कि वे राजपाल यादव को 10 लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं।
4.गुरमीत चौधरी, सलमान खान, वरुण धवन, अजय देवगन, गुरू रंधावा और सोनू सूद ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। हालांकि, इन्होंने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि वे उन्हें कितने पैसे देंगे।

अभी तक कितने करोड़ की मदद मिली है?
राजपाल यादव की मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं। कुछ लोगों ने बताया है कि वे कितने करोड़ देंगे। वहीं कु़छ ने सिर्फ इतना कहा कि वे उनकी मदद करेंगे। इस तरह अभी तक 1.32 करोड़ रुपये की घोषणा हुई है।
जेल से बाहर कब तक आएंगे राजपाल?
पहले राव इंदरजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्होंने राजपाल यादव के छोटे भाई से बात की है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर 14 फरवरी तक जरूरी रकम जमा नहीं हुई तो वह खुद बाकी रकम कोर्ट में जमा कर देंगे ताकि महा शिवरात्रि तक राजपाल यादव की रिहाई पक्की हो सके। वहीं अब राजपाल यादव के मैनेजर का बयान आया है कि कल यानी 12 फरवरी के दिन राजपाल यादव की बेल पर सुनवाई होनी है।

राजपाल यादव पर कितने करोड़ का कर्ज है?
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा कि अक्टूबर 2025 में रजिस्ट्रार जनरल के पास ₹75 लाख के दो डिमांड ड्राफ्ट जमा किए गए थे और ₹9 करोड़ की रकम देनी बाकी थी। मतलब अभी 9 करोड़ रुपये उन्हें देने हैं।
जानें पूरा मामला
एक्टर यादव की मुश्किलें 2010 से शुरू हुईं। उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता पता लापता' को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ उधार लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और उनके लिए लोन चुकाना मुश्किल हो गया। ऐसे में उनके कई चेक बाउंस हो गए जिसकी वजह से नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई हुई।
2018: एक मैजिस्ट्रियल कोर्ट ने उस साल अप्रैल में राजपाल यादव और उनकी पत्नी को चेक-बाउंस मामलों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 (चेक का अनादर) के तहत दोषी ठहराया था और कपल को छह महीने जेल की सजा सुनाई थी।
2019: सेशन कोर्ट ने जनवरी 2019 में मैजिस्ट्रियल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। बाद में, राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा ने सेशन कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में रिवीजन पिटीशन फाइल की थी।

2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने कपल को दी गई छह महीने की सजा सस्पेंड कर दी, यह कहते हुए कि वे बड़े क्रिमिनल नहीं हैं। तब से, सस्पेंशन को समय-समय पर बढ़ाया गया।
2025: दिसंबर में, राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि ₹40 लाख के डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर लिए गए हैं और बाकी ₹2.10 करोड़ की रकम 19 जनवरी, 2026 तक दे दी जाएगी।
4 फरवरी, 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल सरेंडर के सस्पेंशन को और बढ़ाने से मना कर दिया। राजपाल यादव को उसी दिन शाम 4 बजे तक जेल सुपरिटेंडेंट को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।
5 फरवरी, 2026: अपने पहले के स्टैंड पर कायम रहते हुए, दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर करने के अपने निर्देश को वापस लेने से मना कर दिया और जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने यह भी कहा कि एक्टर का एक दिन पहले सरेंडर न करना कानून के प्रति कम सम्मान दिखाता है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




