Explainer: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 4 साल बाद धरने पर क्यों बैठे उनके माता-पिता?
Sidhu Moosewala News: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के चार साल बाद उनके मां-बाप धरने पर बैठे हैं। वे अपनी संतान की मेहनत की कमाई (रॉयल्टी) का हक मांग रहे हैं।

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर धरने पर बैठे हैं। वे मानसा (पंजाब) के पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय के बाहर सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद रिलीज हुए उनके गानों से जो करोड़ों की कमाई (रॉयल्टी) हुई है वो उन्हें नहीं मिल रही है। उन्होंने कंपनियों पर धोखाधड़ी और पुलिस पर सुस्ती से काम करने का आरोप लगाया है।
किस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप?
बलकौर सिंह का कहना है कि जो कंपनियां उनके बेटे के गानों की मार्केटिंग और डिजिटल राइट्स (YouTube, Spotify आदि पर) संभाल रही हैं, वे पिछले एक साल से न तो ऑडिट रिपोर्ट साझा कर रही हैं और न ही रॉयल्टी का पैसा दे रही हैं।
पुलिस पर क्यों लगाया सुस्ती का आरोप?
उन्होंने आरोप लगाया कि जून 2025 में उन्होंने बंटी बैंस, गुरप्रीत सिंह भसीन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं हुई। पुलिस ‘राजनीतिक दबाव’ में काम कर रही है।
कितनी बड़ी है यह रकम?
सिद्धू के माता-पिता ने कोई सटीक आंकड़ा नहीं बताया है। हालांकि, बंटी बैंस ने पहले एक इंटरव्यू में अनुमान लगाया था कि सिद्धू मूसेवाला के गानों से यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए हर महीने लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है।
सिद्धू मूसेवाला के गानों पर कितने व्यूज आते हैं?
सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु के बाद भी उनके गाने (जैसे 'SYL', 'वार', 'मेरा ना') ग्लोबल चार्ट्स पर टॉप करते हैं। उनके आधिकारिक YouTube चैनल पर 6 बिलियन (600 करोड़) से ज्यादा व्यूज हैं। परिवार का कहना है कि यह उनके बेटे की कड़ी मेहनत का फल है और इस पर केवल उनके माता-पिता का अधिकार है।
पंजाबी इंडस्ट्री दे रही है साथ
इस विवाद में कई अन्य पंजाबी कलाकारों और कांग्रेस नेताओं ने भी सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता का समर्थन किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, जबकि परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता और FIR दर्ज नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे।
कैसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत?
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गाड़ी चलाते समय उन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था। हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्होंने ने ही सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतारा है। कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा बदला लेने के लिए किया।
सिद्धू मूसेवाला के भाई का जन्म
सिद्धू मूसेवाला की मौत के दो साल बाद उनकी मां ने आईवीएफ के जरिए बेटे को जन्म दिया था। उन्हाेंने अपने दूसरे बेटे का नाम शुभदीप सिंह सिद्धू रखा है। हालांकि, उन्हें प्यार से ‘छोटा सिद्धू’ कहते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



