‘धुरंधर 2’ की टिकट की प्राइज पहुंची 3100 रुपये तक, आखिर कौन तय करता है मूवी टिकट की कीमतें?

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Explainer: कभी सोचा है कि फिल्मों की टिकटों की कीमतें कौन तय करता है? नहीं, चलिए हम आपको बताते हैं कि ये कैसे होता है और कौन करता है।

‘धुरंधर 2’ की टिकट की प्राइज पहुंची 3100 रुपये तक, आखिर कौन तय करता है मूवी टिकट की कीमतें?

'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में इसकी टिक 3100 रुपये में बिक रही हैं, वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 2400 है। क्या मेरी ही तरह आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है कि ये टिकट की आखिर तय कौन करता है? हां, तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको बताती हूं कि फिल्म की टिकट की कीमत कौन तय करता है।

नॉर्थ-साउथ

साउथ में सरकार का रोल टिकट की कीमत तय करने में बड़ा होता है। तमिलनाडु जैसे राज्यों में टिकट की कीमतों पर एक कैप यानी अधिकतम सीमा लगी होती है, जिससे कीमतें एक तय सीमा से ऊपर नहीं जाती हैं। वहीं नॉर्थ में, चंडीगढ़ जैसे कुछ हिस्सों को छोड़कर, ज्यादातर राज्यों में एग्जीबिटर्स/ थिएटर के मालिक फिल्म की टिकट की कीमत तय करते हैं।

मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन का अंतर

मल्टीप्लेक्स में लगी फिल्मों की टिकटों की कीमतें तय करने का एक सेट पैटर्न है। PVR या INOX जैसी बड़ी चेन आपस में और फिल्म के प्रोड्यूसर/स्टूडियो के साथ चर्चा करती हैं। वे फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन के आधार पर कीमत तय करते हैं। वहीं सिंगल स्क्रीन की बात करें तो यहां थिएटर्स के मालिक, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर के साथ बैठकर रेट तय करते हैं। अगर फिल्म बड़े बजट की है, तो डिस्ट्रीब्यूटर का पलड़ा भारी रहता है।

समय और दिन का असर

इन सबके अलावा, शहर के आधार पर भी कीमतें तय होती हैं। वीकेंड पर रेट ज्यादा होते हैं, जबकि वीक डेज पर दाम कम कर दिए जाते हैं। सुबह के शो सस्ते और शाम के महंगे होते हैं। अगर फिल्म में बड़ा सुपरस्टार है और एडवांस बुकिंग जबरदस्त है तो कीमतें बढ़ा दी जाती हैं।

प्रोड्यूसर्स की मनमानी

बड़े प्रोड्यूसर्स चाहते हैं कि उन्होंने फिल्म में जितना पैसा लगाया है उसकी रिकवरी जल्द से जल्द हो इसलिए वे थिएटर के मालिक पर टिकट रेट बढ़ाने का दबाव डालते हैं। थिएटर के मालिक टिकट की कीमत तय करने से पहले ये भी देखते हैं कि कहीं दर्शक महंगे टिकट की वजह से थिएटर आना ही न छोड़ दें।

थिएटर का खर्च और सुविधाएं

थिएटर मालिक का कहना है कि अगर उन्होंने करोड़ों रुपये साउंड सिस्टम, सीटों और डेकोरेशन पर खर्च किए हैं तो वे उसे वसूलने के लिए टिकट की कीमतें ऊंची रखते हैं। इसके अलावा, थिएटर मालिकों के लिए असली कमाई का जरिया टिकट नहीं, बल्कि खाने-पीने का सामान होता है।

सार

टिकट की कीमत तय करने में मुख्य रूप से थिएटर के मालिक, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर की आपसी सहमति होती है। इसमें फिल्म का बजट, स्टार कास्ट और दर्शकों की मांग सबसे बड़े कारक होते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।