क्या आपने सुना लव सॉन्ग सुन रे पिया? कभी स्कूल में स्टेज पर भजन गाने से भी घबरा गए थे सिंगर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप नए-नए हिंदी गाने सुनने का शौक रखते हैं तो आपने अबतक लव सॉन्ग सुन रे पिया तो सुन ही लिया होगा। आज हम आपको इस खूबसूरत गाना गाने वाले सिंगर के बारे में बता रहे हैं। इस गाने को गाया और कंपोज किया है राघव कौशिक ने। 

क्या आपने सुना लव सॉन्ग सुन रे पिया? कभी स्कूल में स्टेज पर भजन गाने से भी घबरा गए थे सिंगर

आपने अबतक लव सॉन्ग सुन रे पिया तो सुन ही लिया होगा। अगर नहीं सुना है, तो आपको एक बार ये गाना जरूर सुनना चाहिए। सुन रे पिया किसी आम इंडी गाने से काफी अलग है। इसमें ढोल की दमदार आवाज के साथ-साथ मॉडर्न सिंथ और हॉर्न का मिक्स सुनने को मिलता है। सुन रे पिया को राघव कौशिक ने गाया है। इस गाने के बोल लिखे हैं अमृता सलूजा ने। सुन रे पिया रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स का फेवरेट बन चुका है।

सुन रे पिया की कहानी

सुन रे पिया एक ऐसे लड़के की कहानी है जो लड़की के प्यार में इतना खो चुका है कि दुनिया उस लड़की में कमियां बता रही है, लेकिन फिर भी उस लड़के को लड़की में सिर्फ अच्छाइयां नजर आती हैं।

छोटी सी उम्र में शुरू कर दी थी क्लासिक्ल म्यूजिक की ट्रेनिंग

सुन रे पिया को राघव कौशिक ने गाया है। उन्होंने बताया कि म्यूजिक के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है। जब वो सात साल के थे, तब से म्यूजिक से जुड़े हुए हैं। उनकी मां और टीचर्स को राघव की काबीलियत पर भरोसा था। उनके प्रोत्साहन के बाद ही छोटी सी उम्र में राघव ने क्लासिक्ल म्यूजिक की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

राघव कौशिक

2019 में शुरू किया अपना म्यूजिक बनाना

राघव ने साल 2019 में अपना म्यूजिक तैयार करना शुरू किया। म्यूजिक राघव के लिए एक जरिया था ये बताने का कि वो कैसा महसूस कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस प्रोसेस से प्यार हो गया। जब वो कोई धुन बना लेते हैं, तो वो काफी स्वतंत्र महसूस करते हैं। उसी वक्त से म्यूजिक राघव के लिए एक फुल टाइम यात्रा बन गई।

जब स्टेज से रोते हुए उतर आए थे राघव

राघव से जब उनकी सबसे पुरानी स्टेज पर परफॉर्म करने की याद के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें वो याद आता है जब वो स्टेज पर भजन गाने चढ़े थे और रोते हुए स्टेज से उतर गए थे क्योंकि वो डर गए थे। राघव ने कहा, “परफॉर्म करने की मेरी सबसे पुरानी याद है स्कूल की, जब मैं स्टेज पर भजन गाने के लिए चढ़ा था, और फिर रोते हुए स्टेज से उतर गया था क्योंकि मैं बहुत डर गया था।” राघव ने कहा कि एक वो दिन था, एक ये दिन था कि साल 2021 में मैंने जवहारलाल स्टेडियम में अपने बैंड के साथ भीड़ के सामने परफॉर्म किया।

राघव के लिए सुन रे पिया के क्या हैं मायने?

राघव से जब पूछा गया कि उनके लिए सुन रे पिया के क्या मायने हैं तो उन्होंने कहा कि इस गाने के जरिए वो अपने दर्शकों के सामने बिल्कुल अलग तरीके से आए हैं। अभी तक लोग मुझे सॉफ्ट गानों के साथ जोड़कर देखते थे, लेकिन सुन रे पिया मेरी एक दूसरी साइड दिखाता है जिसपर मुझे उतना ही गर्व है।

उन्होंने कहा कि वो हमेशा से ही एक ऐसा गाना बनाना चाहते थे जिसपर लोग डांस कर सकेंगे, जिसमें पूरा ड्रामा हो। उन्होंने कहा, गाने की शुरुआत ढोल से होती है, और जब वो होती है तो खुद को उसके साथ हिलने से रोक पाना मुश्किल होता है।

राघव कौशिक ने कहा कि सुन रे पिया के बाद से वो अपने आप पर किसी तरह की लिमिट नहीं लगाना चाहते हैं। वो एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, वो हर चीज ट्राई करना चाहते हैं जो क्रिएटिवली मुमकिन हो, और फिर भी किसी तरह अपने म्यूजिक में इमोशनल प्योरिटी हो जिससे लोग उनके संगीत के साथ कनेक्ट कर सकें।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।