Exclusive: माधुरी दीक्षित ने तृप्ति डिमरी की मां का रोल प्ले करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने…
माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मां बहन’ 4 जून को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। इस फिल्म में माधुरी ने तृप्ति डिमरी की मां का किरदार निभाया है। माधुरी ने लाइव हिन्दुस्तान को दिए इंटरव्यू में इस पर बात की।

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित जल्द ही एक अनोखे अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘मां बहन’ है और ये 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में माधुरी ने तृप्ति डिमरी की मां का किरदार निभाया है। ऐसे में लाइव हिन्दुस्तान ने माधुरी से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान इस पर सवाल पूछा। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
इस रोल के लिए क्यों कहा ‘हां’?
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए माधुरी ने बताया कि ये रोल मां की सोसाइटी में बनी इमेज से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, ‘जब भी मां को स्क्रीन पर दर्शाया गया तो हमेशा परफेक्ट दिखाया गया है। मतलब खुद मर जाएंगी, लेकिन अपने बच्चों को कुछ होने नहीं देंगी। अपने बच्चों के लिए जेल भी चली जाएंगी। लेकिन इस फिल्म में ऐसा नहीं है।'
कैसा है माधुरी का कैरेक्टर?
माधुरी ने आगे कहा, 'इस फिल्म में जो मां है वो बहुत झल्ली है और उसने अपनी लाइफ में सबकुछ अस्त-व्यस्त कर रखा है। तो मुझे इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। जिस तरीके से स्क्रिप्ट में हर कैरेक्टर लिखा हुआ था वो काबिल-ए-तारीफ था।’
तृप्ति डिमरी की मां का रोल चुनने पर क्या बोलीं माधुरी?
जब माधुरी से पूछा गया कि क्या उन्हें तृप्ति डिमरी जैसी यंग एक्ट्रेस की मां का किरदार निभाने में कोई झिझक हुई? तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया कि उनके लिए कैरेक्टर का लीड होना या उसकी उम्र मायने नहीं रखती।
क्या बोलीं माधुरी?
माधुरी ने कहा, ‘जब आप फिल्म करते हैं तब आप एक कैरेक्टर प्ले कर रहे होते हैं। अगर आपको उस फिल्म आपका कैरेक्टर पसंद आता है तो आप वो फिल्म करते हैं। मैंने कभी इस तरह से नहीं सोचा कि मेरे कैरेक्टर लीड है या बड़ी उम्र का है। मैंने हमेशा ये देखा है कि ये कैरेक्टर प्ले करने में मजा आएगा या नहीं। और फिर इस फिल्म में तो तीन-तीन ऐसे कैरेक्टर्स हैं, कैरेक्टर्स लैस… हा हा हा। तो हां, मुझे पता था कि ये कैरेक्टर करने में मुझे मजा आने वाला है इसलिए मैंने इस रोल के लिए हां कहा।’
क्या है फिल्म ‘मां बहन’ की कहानी?
सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा हैं। माधुरी ने तृप्ति और धारणा की मां का किरदार निभाया है। इन तीनों की लाइफ में तब तूफान आता है जब एक कांड हो जाता है और उन्हें अपने किचन में रखी एक लाश को छिपाना पड़ता है।
माधुरी और तृप्ति
ये माधुरी और तृप्ति की पहली फिल्म नहीं है। याद दिला दें, इन दोनों ने साथ में ‘भूल भुलैया 3’ में भी काम किया था। इस फिल्म में इनके साथ कार्तिक आर्यन और विद्या बालन भी थीं।
यहां देखिए पूरा इंटरव्यू और फिल्म का ट्रेलर
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


