21 साल की हैं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर, फिल्मों का नहीं है कोई तजुर्बा, दांव पर लगा दी सारी कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hanuman Ansh: हनुमान अंश का प्रोडक्शन करने वाली अनुप्रिया ने इससे पहले विदेश में छोटी-मोटी नौकरी करके जो भी पैसा कमाया था, वो सब इस फिल्म के प्रोडक्शन में लगा दिया था।

Hanuman Ansh
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर महज 21 की हैं और उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी सारी कमाई इस फिल्म पर दांव लगा दी थी।

'नीमकरौली बाबा' के किस्सों पर आधारित फिल्म "हनुमान अंश" भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही है। इस फिल्म के प्रोडक्शन और शूटिंग के दौरान कई ऐसी चीजें हुई हैं जो आमतौर पर नहीं होती हैं। फिर चाहे वो फिल्म की शूटिंग से पहले और बाद में हनुमान चालीसा पढ़ा जाना हो, या फिर फिल्म का शुरू में खास परफॉर्म ना करना; ऐसी कई चीजें हैं जिन्होंने फिल्म को पॉपुलैरिटी दिलाई है। आज हम आपको ऐसा ही एक और किस्सा सुनाने जा रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संभालने वालीं अनुप्रिया नागर ने इस फिल्म के लिए अपने सारे पैसे दांव पर लगा दिए थे।

21 साल की अनुप्रिया ने खेला बड़ा दांव

HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुप्रिया नागर ने फिल्म प्रोडक्शन का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद, ब्रिटेन में 3 साल तक छोटी-मोटी नौकरियों से कमाए और बचाए सारे पैसे 'हनुमान अंश' में लगा दिए थे। महज 21 साल की अनुप्रिया ने इस फिल्म के लिए बहुत बड़ा दांव खेला था। बाथ यूनिवर्सिटी से इकॉनिमिक्स में बेचलर्स कर चुकीं अनुप्रिया को ज्यूरिख में नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन 2025 में भारत लौटने के बाद वह को-प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म से जुड़ गईं। उन्होंने बताया, “मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।”

पैसों के लिए नहीं किया था प्रोडक्शन

मेरा एकमात्र लक्ष्य महाराज जी (नीम करोली बाबा) की कहानियों को जेन-जी तक पहुंचाना था। हमें ऐसी बातें विदेशियों के जरिए पता चलती हैं। मुझे खुद उनके बारे में एक विदेशी से पता चला और भारत की यूथ होने के चलते मुझे शर्म आती थी कि मैं उनकी कहानी के जरिए उनके बारे में नहीं जान पा रही थी।" उनके लिए हनुमान अंश का सपोर्ट करना कभी भी फाइनेंशियल फायदे से जुड़ा नहीं था। “यह वह रिस्क था जिसे मैं उठाने को तैयार थी। मैंने ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान 3 साल छोटी-मोटी नौकरियां करके यह पैसा कमाया था।”

इसलिए प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती थीं

जब मेरी जिंदगी के एक खूबसूरत मोड़ पर मेरी मुलाकात महाराज जी से हुई, तब मैं बस इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती थी। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कॉन्ट्रिब्यूट कर सकती हूं, क्योंकि मैंने फिल्म प्रोडक्शन नहीं किया था। लेकिन मैं इसमें अपना दिल और जान लगाने को तैयार थी। उस वक्त प्रोजेक्ट को कुछ इनवेस्टमेंट की जरूर थी, इसलिए मैंने कहा- मेरे पास जो कुछ भी है, मैं आप लोगों को देने के लिए तैयार हूं। हालांकि अनुप्रिया ने यह फैसला दिल से लिया था, लेकिन उनके इस फैसले पर उनका परिवार चिंतित था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदांव पर लगा दी सारी कमाई, महज 21 साल की हैं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर