आमिर खान के सौतेले भाई से शादी टूटने के बाद अब ईवा ग्रोवर बोलीं- जल्द पता चल गया कि वह...
ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी चली नहीं। ईवा ने बताया कि उनकी शादी में क्या दिक्कत हुई थी।

ईवा ग्रोवर को आपने कई फिल्मों और शोज में देखा होगा खासकर करिश्मा का करिश्मा, कोरा कागज, बिदाई। ईवा ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेला है। एक्ट्रेस ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। अब ईवा ने बताया कि कैसे उनकी मैरिड लाइफ में उन्होंने काफी कुछ झेला है।
18 दिन में लिया शादी करने का फैसला
ईवा ने विकी लालवाणी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘सच यह है कि मैंने उन्हें 18 दिन डेट किया। 18 दिन में आप क्या इंसान के बारे में जानते हो। अब पीछे मुड़कर मैं देखती हूं तो सारी गलती उसकी नहीं है। शायद कुछ गलती मेरी भी हो क्योंकि काफई जल्दबाजी में सब हुआ।’
परिवार वालों के खिलाफ जाकर की थी शादी
ईवा ने कहा कि परिवार वाले खिलाफ थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हैदर से शादी करने का फैसला किया। वह बोलीं, ‘उन्होंने प्रपोज किया, मैंने अपनी मां की नहीं सुनी या किसी की भी नहीं और उनके साथ भाग गई। मेरा करियर उस समय आगे बढ़ रहा था। हमारे अलग-अलग धर्म थे, लेकिन फिर 19वें दिन मैं उनके साथ चली गई और शादी कर ली।’
हालांकि ईवा को जल्द समझ आ गया कि जो उन्होंने सोचा था, वैसा हुआ नहीं। ईवा के मुताबिक सबसे पहले उन्हें जिस चीज का सामना करना पड़ा वो है पति का टेम्पर।
पति के गुस्से से थीं परेशान
ईवा ने कहा, ‘जब मैंने शादी की, मुझे जल्द एहसास हो गया कि यह वैसे नहीं हैं जो मैंने सोचा था। सबसे पहले तो उनका गुस्सा। मैंने कभी ऐसे एग्रेशन वाला इंसान नहीं देखा कभी अपने घर में भी।’
फिजिकल एब्यूज भी हुआ
ईवा ने आगे फिजिकल एब्यूज के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हां वह हिंसक थे। मैं स्पेसिफिक किसी दिन के बारे में नहीं बताऊंगी, लेकिन हां वह फिजिकली हिंसक थे।’
ईवा ने कहा कि इतना सब झेलने के बाद भी वह शादी में रही क्योंकि वह उन्हें प्यार करती थीं और उन्हें लगा वह सुधर जाएंगे। वह बोलीं, ‘मुझे हमेशा ऐसा फील करवाया जाता था कि गलती मेरी ही है। मुझे बोला जाता था कि मैं ही दिक्कत हूं और चीजें हैंडल नहीं कर पा रही हूं।’
ईवा ने आगे कहा, ‘उन दिनों में मेंटल हेल्थ को लेकर डिस्कशन नहीं होता था जैसा आज होता है। इवा ने आगे फिर अपने एक्स ससुर और फिल्ममेकर ताहिर हुस्सैन और सास शाहनाज के बारे में भी बताया।’
वह बोलीं, ‘ताहिर हुस्सैन साहब काफी अच्छे इंसान थे। जब भी उन्हें मौका मिलता तो वह मुझसे बात करते। वह इमोशनल हो जाते थे और रोने लगते थे।’
प्रेग्नेंट होकर रिश्ते को दिया मौका
ईवा ने आगे बताया, ‘शादी के 4 साल बाद मैंने फिर प्रेग्नेंट होने का सोचा क्योंकि मुझे लगा इसके बाद सब ठीक हो जाएगा। ऐसा ही हमें सिखाया जाता है कि एक बच्चा शादी को बचाता है। लेकिन कई सिचुएशन में यह काम नहीं करता है।’
कैसे लिया अलग होने का फैसला
ईवा ने कहा कि लेकिन बेटी के जन्म के महीने भर बाद ही मेरा ब्रेकिंग पॉइंट आ गया। मैंने सोचा कि अब मैं नहीं झेल सकती हूं। उस वक्त वह वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया में काम कर रही थीं और जो उनके साथ क्लोजली काम कर रहे थे उन्हें उनकी सिचुएशन का पता लग गया था और वे सपोर्ट बनकर आगे आए।
ईवा ने कहा, ‘एक दिन, पूरी यूनिट ने डिसाइड किया कि वे मेरी मदद करेंगे। वे मेरे घर आए, मेरी मां से बात की और मुझे इस सिचुएशन से बाहर आने के लिए समझाया। उन सबको मैं जिंदगी पर शुक्रिया कहूंगी। मैंने अपनी मां से बात की और फिर मेरी मां ने खुले हाथ से मेरा स्वागत किया।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


