हमशक्ल फिल्म के दौरान साजिद खान संग हुई लड़ाई पर ईशा गुप्ता बोलीं- उन्होंने मुझे गाली दी और फिर...

Jun 25, 2025 09:09 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

ईशा गुप्ता ने डायरेक्टर साजिद खान के साथ फिल्म हमशक्ल में काम किया है। हालांकि इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच गंभीर लड़ाई हो गई थी। अब एक्ट्रेस ने डायरेक्टर को लेकर बात की और बताया कि उस दौरान हुआ क्या था दोनों के बीच और क्यों फिर उन्होंने साथ में काम किया।

हमशक्ल फिल्म के दौरान साजिद खान संग हुई लड़ाई पर ईशा गुप्ता बोलीं- उन्होंने मुझे गाली दी और फिर...

साजिद खान की फिल्म हमशक्ल में ईशा गुप्ता भी थीं। उस समय ऐसी खबर आई थी कि फिल्म के दौरान दोनों की लड़ाई हो गई थी और ईशा शो छोड़ने ही वाली थीं, लेकिन प्रोड्यूसर ने फिर उन्हें मनाया और माफी मांगी। इसके बाद वह फिल्म में रुक गईं, बाद में फिर साजिद ने भी उनसे माफी मांगी। अब ईशा ने सालों बाद इस मामले पर बात की। ईशा ने यह भी क्लीयर किया कि उन्होंने मीटू मामले में साजिद को लेकर कोई कमेंट नहीं किया था।

क्या था मामला

ईशा ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरी लड़ाई हुई थी। साजिद खान और मैं एक पेज पर नहीं थे और हमारी एंड में अच्छे से लड़ाई हुई। एक ही बार हुआ ये सब, लेकिन उसके बाद चीजें कभी ठीक नहीं हुई। देखो मुझे वो लोग नहीं पसंद जो गाली देते हैं। आपको हमेशा लोगों के साथ वैसा बर्ताव करना चाहिए जैसा वे आपके साथ करते हैं। ये काफी सिंपल है। उन्होंने मुझे गाली दी फिर मैंने भी दी।'

बाद में मांगी माफी

ईशा ने आगे कहा, 'मैं सेट से चली गई थी। मैं घर चली गई थी और वहां रुकी नहीं। मैंने फिर अपना मन बनाया और फिल्म छोड़ने का फैसला किया, लेकिन प्रोड्यूसर ने मुझसे माफी मांगी और फिर साजिद ने भी।'

ईशा से फिर पूछा गया कि उनकी लड़ाई हुई क्यों थी तो उन्होंने कहा, 'कुछ लोग बात करने से पहले सोचते नहीं हैं बस फ्रस्ट्रेटेड होते हैं। मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं क्योंकि मैं उस इंसिडेंट से मूव ऑन कर गई हूं।'

मीटू में साजिद को लेकर कुछ नहीं कहा

आखिर में ईशा ने क्लीयर किया, 'मैंने कभी मीटू में साजिद को लेकर कमेंट नहीं किया। यहां तक की जब उन पर आरोप लगे तब मेरा भी नाम किसी ने लिख दिया था। मैंने फिर कहा कि नहीं देखिए, जहां जिसने गलती की है वो बोले। मैं ओपनली यह बोल सकती हूं कि उन्होंने मुझे गाली दी, लेकिन साजिद ने कभी मेरे साथ कुछ सेक्शुअली गलत नहीं किया।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।