
धर्मेंद्र की दिल्ली प्रेयर मीट में ईशा देओल का साथ देने आएंगे एक्स पति भरत
ईशा देओल के एक्स पति भरत भले ही लाइफ में मूव ऑन कर गए हैं, लेकिन वह ईशा के बुरे वक्त में उनका पूरा साथ दे रहे हैं। दरअसल, हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखी है।
धर्मेंद्र के निधन के बाद से उनका परिवार अभी भी सदमे में है। एक्टर की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर मुंबई में एक प्रेयर मीट रखी गई थी जिसमें एक्टर के फैंस आए थे। अब कहा जा रहा है कि हेमा मालिनी और ईशा देओल नई दिल्ली में भी प्रेयर मीट रखेंगे। यह सेरेमनी 11 दिसंबर को होने वाली है डॉक्टर अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में।
ईशा के एक्स पति भी आएंगे साथ
इस प्रेयर मीट में परिवार वाले और शुभचिंतक आएंगे, एक्टर को श्रद्धांजलि देने। इसके अलावा जो खबर आ रही है कि इस दौरान ईशा के एक्स पति भरत तख्तानी भी आएंगे। भले ही दोनों का तलाक हो गया है, लेकिन दोनों अब भी एक-दूसरे का हर सुख-दुख में साथ देते हैं।
बता दें कि 12 साल की शादी तोड़कर दोनों पिछले साल ही अलग हुए हैं। दोनों की बेटी है राध्या और मिराया।
वैसे इससे पहले 27 नवंबर को जो प्रेयर मीट रखी थी हेमा ने मुंबई में, उसमें भी भरत शामिल हुए थे। भरत के साथ उनका परिवार भी दुख की घड़ी में ईशा के साथ था।
बहन अहाना भी होंगी मौजूद
खैर खबर यह भी है कि ईशा की बहन अहाना भी वहां मौजूद हो सकती हैं अपने पति वैभव वोहरा के साथ।
वहीं धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर सनी और बॉबी देओल फैंस से मिले और उनके साथ अपना दुख बांटा। इस दौरान धर्मेंद्र के ना सिर्फ भारत से फैंस आए थे बल्कि विदेश से भी ट्रैवल करके एक्टर को श्रद्धांजलि देने आए थे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




