
जब चौथी कक्षा में थीं ईशा देओल तब दोस्त ने पूछा था, तुम्हारी दो-दो मम्मियां हैं?
संक्षेप: Dharmendra Esha Deol: आपको पता है, जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल चौथी कक्षा में थीं तब उन्हें पता चला था कि उनके पापा ने दो शादियां की हैं।
धर्मेंद्र की सिर्फ फिल्में ही नहीं दिलचस्प नहीं हैं, उनके परिवार की कहानियां भी काफी मजेदार हैं। ये बात तो हर कोई जानता है कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं, लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को धर्मेंद्र की दो शादियों के बारे में कब और कैसे पता चला था।

इस सवाल का जवाब खुद ईशा ने हेमा मालिनी की बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में दिया है। ईशा देओल ने बताया कि जब वह चौथी क्लास में थीं तब एक दिन उनकी दोस्त ने उनसे पूछा था, “क्या तुम्हारी दो-दो मम्मियां हैं?” यह सवाल सुनकर ईशा हैरान रह गई थीं और कहा था, "नहीं, ऐसा कुछ नहीं है!" लेकिन यह सवाल उनके मन में अटक गया। घर लौटकर उन्होंने सीधा अपनी मां हेमा मालिनी से जाकर पूछा कि आखिर सच क्या है।
उस दिन हेमा ने ईशा को बड़े प्यार से समझाया कि उनके पिता धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी और उनसे उनके चार बच्चे हैं—सनी, बॉबी, अजीता और विजेता। बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की और फिर वो और उनकी बहन अहाना इस दुनिया में आए।
हेमा मालिनी ने अपनी बायोपिक में ये भी बताया है कि धर्मेंद्र ने हमेशा अपने दोनों परिवारों का सम्मान किया है और दोनों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कभी किसी को ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि उनके लिए दूसरा परिवार ज्यादा महत्वपूर्ण है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




