धर्मेंद्र के निधन के बाद टेडी बियर से क्यों भरा रहता है ईशा देओल का बेड? बताई इमोशनल वजह
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने बताया है कि वह अपने पिता को हर दिन याद करती हैं और करती रहेंगी। ईशा ने यह भी बताया कि उनके गुजरने के बाद अब उनके बेड पर टेडी बियर भरे रहते हैं।

देओल फैमिली के लिए बीता कुछ समय काफी इमोशनल रहा। धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे। मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण सम्मान मिला। हेमा मालिनी ये अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। इस पर उनकी बेटी ईशा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। अब एक इंटरव्यू में अपने पिता को याद किया। उन्होंने बताया कि पिता के जाने के बाद अब क्यों उनका बेड टेडी बियर्स से भरा रहता है।
ईशा ने धर्मेंद्र को दिया था ये निक नेम
ईशा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'मेरे जीवन के हर फेस में उनकी मौजूदगी थी। किसी एक को चुनना बहुत कठिन है। पूरी जिंदगी की बात है। यह एक 44 साल की लड़की है जो हर बात के लिए उस एक पुरुष- अपने पिता की ओर देखती रही। मुझे उनके बारे में हर दिन, हर चीज याद आती है और मैं हमेशा याद करूंगी।' ईशा ने बताया कि अपने पिता को क्या निक नेम दिया था। वह बोलीं, 'मैं हमेशा उन्हें टेडी बियर बुलाती थी और आज मेरा बेड टेडी बियर से भरा रहता है क्योंकि ये मुझे उनकी याद दिलाते हैं। कमी कभी नहीं भर पाती है। आप इसे लेकर जीने लगते हो। मैं उन्हें अपने दिल में लेकर चलती हूं और अब मैं जहां भी होती हूं, उनकी ताकत लेकर चलती हूं।'
सनी देओल को भी पसंद हैं सॉफ्ट टॉयज
मजेदार बात है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल टेडी बियर्स के बड़े शौकीन हैं। सनी देओल बता चुके हैं कि उनके पास कई सारे टेडी बियर्स हैं। वह कई बार अपनी जेब या गाड़ी में भी छोटा सा टेडी बियर रखते हैं। सनी देओल के टेडी बियर वाला सीक्रेट कॉफी विद करण के सीजन 8 में खुला था। एक सेगमेंट में सनी के बेटे करण का वीडियो दिखाया गया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके डैड के बेडरूम में बहुत सारे टेडी बियर का कलेक्शन है।
पहले मिल जाना चाहिए था अवॉर्ड
धर्मेंद्र के अवॉर्ड पर ईशा बोलीं, 'हां, मैं मानती हूं कि उन्हें यह सम्मान काफी पहले मिल जाना चाहिए था। हमें लगता है कि उन्हें कई और अवॉर्ड्स मिलने चाहिए थे। पर ईमानदारी से कहूं तो मैं जितना अपने पिता को जानती हूं, अवॉर्ड्स उनके लिए सफलता का पैमाना नहीं थे। उन्हें लोगों जो सम्मान और प्यार मिला वही सबसे बड़ा अचीवमेंट था। मेरी मां ने उनके बदले अवॉर्ड लिया, यह देखा काफी इमोशनल था। प्राइड, ग्रैटिट्यूड भी था लेकिन एक इच्छा थी कि काश वह वहां होते।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


