नए साल पर ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद, बॉबी देओल ने भी किया रिएक्ट
ईशा देओल पिता धर्मेंद्र को याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने नए साल पर भी पोस्ट किया है जिसमें वह पिता को याद कर रही हैं।

इस बार देओल परिवार के लिए नया साल पहले की तरह खास नहीं है क्योंकि पिछले साल ही नवंबर में धर्मेंद्र उन्हें छोड़कर चले गए हैं। अब ईशा देओल ने नए साल पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया है। इतना ही नहीं बॉबी देओल ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
ईशा का पोस्ट
ईशा ने फोटो शेयर की है जिसमें वह बुर्ज खलीफा के पास नजर आ रही हैं और आसमान की तरफ ईशारा कर रही हैं। फोटोज शेयर कर ईशा ने लिखा, लव यू पापा। बॉबी ने इस पर दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।
पिछले साल हुआ धर्मेंद्र का निधन
बता दें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे और कुछ दिन अस्पताल में रखने के बाद उन्हें फिर घर ले आए थे और घर से ही उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। धर्मेंद्र के निधन के बाद अलग-अलग प्रेयर मीट रखी गई थीं हेमा मालिनी और सनी-बॉबी द्वारा।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस
धर्मेंद्र के निधन के बाद अब उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस रिलीज हो गई है। 1 जनवरी को श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इक्कीस थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया भी हैं। सिमर और अगस्त्य की यह पहली फिल्म है जो थिएटर्स में रिलीज हो रही है।
सिमर, अक्षय कुमार की भांजी हैं और अक्षय के परिवार से उनके बाद अब वह पहली हैं जो मूवीज में आएंगी। वैसे पहले यह मूवी दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर फिल्म को पोस्टपोन करके जनवरी में रिलीज किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




