Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडesha deol reacts to sunny deol border 2 teaser, there is no tension in both families
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर पर ईशा देओल ने दिया रिएक्शन, धर्मेंद्र के बाद भी साथ हैं भाई-बहन

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर पर ईशा देओल ने दिया रिएक्शन, धर्मेंद्र के बाद भी साथ हैं भाई-बहन

संक्षेप:

धर्मेंद्र की डेथ के बाद उनके दोनों परिवार में सब कुछ ठीक नहीं होने की खबर थी। लेकिन अब ईशा देओल के एक रिएक्शन ने ये साफ कर दिया है कि पिता की डेथ के बाद भी उनके दोनों परिवार साथ हैं।

Dec 16, 2025 08:10 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा देओल परिवार शोक में डूबा हुआ हैं। एक्टर ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कहा था जिसके बाद दो अलग प्रार्थना सभाएं रखी गई। एक तरफ धर्मेंद्र का पहला परिवार था। सनी और बॉबी देओल ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास आयोजन किया था। वहीं दिल्ली में हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना ने धर्मेंद्र की याद में आयोजन किया था। ऐसे में खबरें सामने आई थी कि दोनों परिवार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन अब ईशा ने सनी देओल के पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईशा देओल ने किया रिएक्ट

दरअसल, आज सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र सामने आया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीज़र शेयर किया था जिसपर ईशा देओल ने भी लाइक किया है। इससे तो लग रहा है कि धर्मेंद्र की डेथ के बाद भी ये दोनों परिवार साथ हैं। इससे पहले कई मौकों पर ईशा अपने बड़े भैया सनी देओल के लिए पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने गदर 2 की सक्सेस पार्टी भी रखी थी जिसमें पहली बार सनी देओल, बॉबी देओल, अहाना देओल और ईशा देओल पैपराजी के सामने एक साथ नजर आए थे। एक्ट्रेस ने खुलकर हर जीत पर अपने दोनों सौतेले भाइयों को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:आमिर खान की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ गई थी सनी देओल की परफॉरमेंस
sunny deol

आखिरी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो आज सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र ऑडियंस के सामने आया है। इस टीज़र को देखने और एक्टर की आवाज में बुलंद डायलॉग सुनने के बाद ऑडियंस फिल्म को थिएटर में देखने का इंतजार कर रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर में दस्तक देगी। आने वाले दिनों में जल्द ट्रेलर और म्यूजिक शेयर किए जाने की उम्मीद है। वहीं इस क्रिसमस धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस भी रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती में इसलिए आई थी दरार, लोगों ने भड़काया
Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।