Entertainment Top 5: राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, रणवीर का फरहान पर आरोप
एंटरटेनमेंट जगत में आज ये पांच खबरें छाई रहीं। राजपाल यादव के इमोशनल बयान के बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए। रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की कंपनी पर सीरियस नहीं होने का दावा किया। गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी।

आज एंटरटेनमेंट जगत में राजपाल यादव, गोविंदा से जुड़ी खबरें छाई रहीं। रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच हुए विवाद की भी नई अपडेट सामने आई। राजपाल यादव चेक बाउंस केस में जेल में बंद हैं। लेकिन उनकी मदद के लिए सोनू सूद समेत कई लोग आगे आए हैं। सोनू सूद ने दूसरे लोगों से एक्टर की मदद की अपील की। वहीं गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप पर चुप्पी तोड़ी है। रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी पर डॉन 3 को लेकर सीरियस नहीं होने का आरोप लगाया।
राजपाल यादव मामला
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में हाल में खुद को सरेंडर किया था। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने न्यूज एक्स के साथ बातचीत में कहा कि उनके पास पैसे नहीं है और ना ही इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त है। वो इस संकट से अकेले ही डील कर रहे हैं। इस बयान के सामने आने के बाद सोनू सूद ने एक्टर की मदद करने की अपील की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिप करें।
गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
गोविंदा लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में पत्नी सुनीता के लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने अपने नाम पर बनी करण जौहर की फिल्म की भी आलोचना की। गोविंदा का ये बयान खबरों में बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिप करें।
घुसखोर पंडत का बदला जाएगा टाइटल
मनोज बाजपेयी की फिल्म घुसखोर पंडत के टाइटल को लेकर विवाद चल रहा था। लोगों ने ये टाइटल को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने आश्वासन दिया कि इस फिल्म टाइटल बदला जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिप करें।
अब भी काम करते रहना चाहते हैं अमिताभ
83 साल के अमिताभ बच्चन ने अपने हाल के ब्लॉग में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि वो कैसे अपने दिन की शुरुआत जल्दी कर रहे हैं। वो काम करते रहने की अहमियत को समझते हैं और इस मेहनत का फल भी उन्हें धीरे-धीरे मिल ही जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिप करें।
रणवीर सिंह ने फरहान पर लगाया आरोप
रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने के बाद उनका फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि रणवीर ने इसलिए डॉन 3 छोड़ी क्योंकि प्रोडक्शन हाउस फिल्म को लेकर सीरियस नहीं था और ऋतिक रोशन के साथ उन्हें रिप्लेस किए जाने की प्लानिंग कर रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिप करें।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



