Entertainment Top 5 : सलीम खान हुए अस्पताल में भर्ती, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से मंगलवार को काफी शॉकिंग खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहां सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने सबको परेशान किया, वहीं शाम में खबर आई कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया।

मनोरंजन जगत में मंगलवार को काफी हलचल मची रही। इसके अलावा काफी शॉकिंग खबरें भी आई हैं। मंगलवार को कई सेलेब्स के लिए अच्छा दिन भी नहीं रहा है। एक तरफ सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन भी हो गया। बताते हैं आपको अब मंगलवार की 5 बड़ी खबरों के बारे में।
सलीम खान अस्पताल में भर्ती
सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में ऐडमिट हैं। फैमिली डॉक्टर, डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। आपातकालीन उपचार शुरू करने के बाद, मिस्टर खान को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। पूरा खान परिवार और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन
सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर के पिता का दिल्ली में निधन हो गया है। काफी समय से वह बीमार थे और मंगलवार को वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए पिता को एक इमोशनल ट्रिब्यूट भी दिया है।
एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन
हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक एक्ट्रेस मायलोमा बीमारी से पीड़ित थीं। मंगलवार को ही एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लास्ट प्रवीना वेब सीरीज तस्करी में नजर आई थीं जिसमें इमरान हाशमी लीड रोल में हैं।
क्या गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिलेशन में अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं।अब गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह गोविंदा को माफ करने को तैयार हैं अगर वह उनके हिसाब से रहें जैसा वह विश्वास रखती हैं। इसके अलावा सुनीता ने कहा कि वह अब इस उम्र में स्ट्रेस नहीं लेना चाहती हैं।
राजपाल यादव जेल से आए बाहर
राजपाल यादव जो चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे, वह मंगलवार को रिहा हो गए हैं। एक्टर ने जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने मीडिया से बात की और सपोर्ट करने वालों को थैंक्यू कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट जब और कहीं भी उन्हें बुलाएगी, वह आएंगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



