Entertainment Top 5 : सलीम खान का कैसा है हाल, अनुराग कश्यप ने बयां किया अपना दर्द

Feb 19, 2026 12:56 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

मनोरंजन जगत में बुधवार को काफी हलचल रही। सलीम खान आज भी अस्पताल में भर्ती ही हैं। वहीं अनुराग कश्यप ने आज एक ऐसा खुलासा किया कि सभी हैरान हो गए।

Entertainment Top 5 : सलीम खान का कैसा है हाल, अनुराग कश्यप ने बयां किया अपना दर्द

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बुधवार को काफी कुछ हुआ। सलीम खान को लेकर जहां डॉक्टर ने बताया कि उन्हें वेन्टिलेटर पर रखा गया था। वहीं अनुराग कश्यप ने बताया कि कैसे उन्हें हार्ट अटैक आ गया था वो भी एक प्रोजेक्ट की वजह से। आगे आपको मनोरंजन की बुधवार की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं।

राजपाल यादव जेल में चाहते हैं स्मोकिंग रूम

राजपाल यादव फिलहाल चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर हैं। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने अब कहा कि जेल परिसर में एक स्मोकिंग रूम शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेल को सुधार गृह के रूप में देखा जाना चाहिए जहां कैदियों को बदलाव के लिए मौके दिए जाएं। लेकिन जो लोग सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं उनके लिए कानून सबसे ऊपर रहेगा। राजपाल ने बताया कि उनके घर में शादी है इसलिए वो अगले एकाध दिनों तक मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे। लेकिन वो मीडिया के सामने जरूर पेश होंगे।

अनुराग कश्यप ने बयां किया अपना दर्द

अनुराग कश्यप ने बताया कि कैसे नेटफ्लिक्स ने उनकी मैक्सिमम सिटी प्रोजेक्ट के अडैप्शन को तब हरी झंडी दी जब उन्होंने 900 पन्नों की स्क्रिप्ट लिख ​​ली थी। वह बोले, ‘इसे नेटफ्लिक्स ने हरी झंडी दे दी थी। मैंने उनसे कहा प्लीज बुक पढ़ो। किसी ने भी, सिर्फ एक इंसान को छोड़कर बुक नहीं पढ़ी। जब आप इतना टाइम इन्वेस्ट कर देते हो तो वो आपका बेबी बन जाता है। वो मिसकैरेज जैसा था। इस शोक में मुझे हार्ट अटैक आ गया था।

सलीम खान को लेकर अपडेट

सलीम खान को लेकर बुधवार को डॉक्टर ने बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि सलीम को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था। ये बात खुद डॉक्टर जलील ने बताई। डॉक्टर ने कहा कि सलीम खान को झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। शुरुआती जांच के बाद उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया जिससे दिक्कत को ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके। हालांकि उनकी हालत क्रिटिकल नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि सलीम खान पर एक छोटा प्रोसीजर किया गया जिसका नाम है डीएसए।

ऑपरेशन सिंदूर के लिए साथ आए विवेक और भूषण कुमार

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अब दिग्गज प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया है। विवेक अग्निहोत्री अब 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने वाले हैं। यह फिल्म मई 2025 में भारतीय सेना द्वारा किए गए हमलों के कोडनेम से इंस्पायर्ड बताई जा रही है।

गोविंदा पर लगे चीटिंग आरापों पर बोले एक्टर का भांजा

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में काफी समय से अनबन की खबरें आ रही हैं। हाल ही में गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने इस मामले में कहा मैंने एक बार मामा से पूछा था कि क्या उनका किसी से अफेयर है? इस पर वह बोले थे, 'नहीं ऐसा कुछ नहीं है।' जब उन्होंने मना किया तो मैंने उनकी बात स्वीकार कर ली लेकिन जब मैंने मामी के इंटरव्यू देखे तो अजीब लगा क्योंकि हमने देखा है कि उन्होंने हमेशा गोविंदा का सम्मान किया।'

विनय ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। गोविंदा पर पहले भी चीटिंग के आरोप लगते रहे हैं और उनका नाम नीलम, रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर से जोड़ा गया।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।