Entertainment Top 5 : रश्मिका-विजय को नेटफ्लिक्स का ऑफर, पाकिस्तान में धुरंधर की बिक्री

Feb 14, 2026 12:58 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी कुछ देखने को मिला है शुक्रवार को। अगर आपको भी जानना है कि शुक्रवार को मनोरंजन जदत में क्या बड़ी चीजें हुई हैं तो यहां पढ़ें।

Entertainment Top 5 : रश्मिका-विजय को नेटफ्लिक्स का ऑफर, पाकिस्तान में धुरंधर की बिक्री

Entertainment Top 5 : मनोरंजन की जगत में शुक्रवार को काफी हलचल देखने को मिली। जहां रामानंद सागर के बेटे का निधन हो गया, वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को नेटफ्लिक्स ने बड़ा ऑफर दिया है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को नेटफ्लिक्स का ऑफर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा काफी समय से है। वहीं हाल ही में आई तेलुगु मीडिया पोर्टल वेदी...वेदीगा की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने कपल को 60 करोड़ का ऑफर दिया है एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स का ताकि फैंस को मौका मिले उनकी शादी देखने का जो कि लग्जरी डेस्टिनेशन में हो रही हैं। लेकिन दोनों ने इस ऑफर को मना कर दिया।

उदित नारायण का वीडियो वायरल

उदित नारायण पर हाल ही में उनकी पहली पत्नी ने बिना उन्हें बताए यूटरस हटाने का आरोप लगाया और इस बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह अभिजीत भट्टाचार्या की बर्थडे पार्टी एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन जो चीजें लोगों को पसंद नहीं आई वो ये थी कि वहां पर गणेश जी की फोटो थी। लोगों का कहना है कि भगवान की फोटो के सामने उन्हें ड्रिंक नहीं करनी चाहिए थी।

रामानंद सागर के बेटे का निधन

फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे सागर चोपड़ा का 13 फरवरी को निधन हो गया है। शुक्रवार को ही उनका मुंबई के हिंदू श्मशान भूमि, पवन हंस में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद जानकारी को सबके साथ शेयर किया है।

पाकिस्तान के पाइरेटेड मार्केट में धुरंधर की हो रही बिक्री

धुरंधर पाकिस्तान सहित 6 गल्फ कंट्रीज में बैन थी। वहां के दर्शक कई फोरम्स पर लिख चुके हैं कि मूवी जब थिएटर्स में थी तो इसके रिकॉर्डेड और पाइरेटेड वर्जन्स देखे साथ ही तारीफ भी की। अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है, वहां नंबर 1 ट्रेंड में भी रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान के मार्केट्स में अब इसका पाइरेटेड वर्जन धड़ल्ले से खुलेआम बिक रहा है।

रामायण के टीजर में दिखेगी रावण की झलक

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म के टीजर को एडिट कर लिया गया है। इस टीजर में ऑडियंस को तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। रणबीर को राम बने दिखाया जाएगा, सीता बनी साई पल्लवी की सिर्फ आंखें नजर आएंगी। रेडिट यूजर ने टीजर से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।