Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडEntertainment Top 5 Rajpal Yadav Wife First Stament To Salman Khan Brother In Law Aayush Sharma Threat
Entertainment Top 5 : सलमान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी, राजपाल की पत्नी का पहला स्टेटमेंट

Entertainment Top 5 : सलमान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी, राजपाल की पत्नी का पहला स्टेटमेंट

संक्षेप:

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज काफी बड़ी खबरें आई हैं। राजपाल यादव की पत्नी का पहला स्टेटमेंट आया है और आयुष शर्मा को धमकी भी मिली है।

Feb 11, 2026 11:16 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज कई बड़ी खबरें आई हैं। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है ईमेल के जरिए। वहीं राजपाल यादव की पत्नी का पहला स्टेटमेंट आया है और उन्होंने पति की मदद करने वाले एक्टर्स को शुक्रिया कहा है।

आयुष शर्मा को मिली धमकी

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को एक धमकी भरा ईमेल आया है। यह मेल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से ही आयुष को आया है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को बताया कि आयुष को मेल से धमकी मिली है और मेल भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित होने का दावा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजपाल यादव की पत्नी का स्टेटमेंट

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। राजपाल ने खुद को सरेंडर किया था। एक्टर के पैसे ना होने वाले बयान के वायरल होने के बाद कई सेलेब्स ने उनकी मदद की है। अब राजपाल की पत्नी ने उन सेलेब्स को शुक्रिया कहा है जिन्होंने भी एक्टर की मदद की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुरु रंधावा ने की राजपाल की मदद

सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल यादव की मदद करने के लिए उनके साथ अगला प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट की एडवांस पेमेंट राजपाल को भेजेंगे। गुरु की इस मदद और दरियादिली को देखकर सब उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शाहरुख की किंग को लेकर क्या बोले डायरेक्टर सिद्धार्थ

शाहरुख खान की फिल्म किंग आ रही है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने शाहरुख के साथ पहले पठान मूवी बनाई है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। किंग को लेकर लोगों की उम्मीदों को लेकर सिद्धार्थ ने बताया कि क्या उन्हें इस फिल्म को बनाने को लेकर कोई प्रेशर है या नहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

करण जौहर और कैरीमिनाटी विवाद

करण जौहर और यूट्यूबर कैरीमिनाटी (अजय नागर) के बीच चल रहा कानूनी विवाद खत्म हो गया है। कैरीमिनाटी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 'रोस्ट' वीडियो अपलोड किया था, जिसका नाम था 'कॉफी विद जलन (Coffee With Jalan) इस रोस्ट वीडिया के जरिए उन्होंने करण जौहर के मशहूर शो 'कॉफी विद करण' का मजाक उड़ाया था जिस पर करण ने कैरी के खिलाफ केस किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;