Entertainment Top 5 : राजपाल यादव को नहीं मिली बेल, टॉक्सिक को लेकर हुआ विवाद
Entertainment Top 5 : गुरुवार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी हलचल रही। राजपाल यादव की चेक बाउंस केस में सुनवाई थी जहां एक्टर को बेल नहीं मिली है। इसके अलावा के बाकी अपडेट्स भी जानें।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ न कुछ हलचल रहती है। गुरुवार के दिन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी बड़ी चीजें हुई जैसे राजपाल यादव के केस को लेकर सुनवाई और साथ ही यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। इनके अलावा जानें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 5 बड़ी खबरें।
राजपाल यादव ने कर्ज के आधे पैसे चुका दिए हैं
राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि इस केस में राजपाल ने 50 प्रतिशत अमाउंट पहले ही चुका दिया है। इतना ही नहीं वह अब राजपाल से मिलने जेल में जाएंगे और पेन्डिंग पेमेंट को लेकर उनके इंस्ट्रक्शन्स पर बात करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजपाल यादव से पहले ये एक्टर्स भी कर्ज में डूबे
राजपाल यादव का कर्ज केस मामला काफी चर्चा में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर से पहले भी कई सेलेब्स कर्ज में डूब चुके हैं। आज आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताते हैं। हालांकि इन स्टार्स ने फिर दमदार वापसी भी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सिद्धू मूसेवाला के पैरेंट्स धरने पर बैठे
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता धरने पर बैठे हुए हैं। उनका दावा है कि सिंगर के निधन के बाद रिलीज हुए उनके गानों से जो कमाई हुई है वो उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने कंपनियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत
राजपाल यादव गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई थी। कोर्ट ने हियरिंग सोमवार तक स्थगित कर दी है। राजपाल के परिवार में शादी है। इसके चलते उन्होंने अपील की थी कि उन्हें जमानत दे दी जाए। हालांकि सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल को फटकार लगाते हुए कहा कि वह जेल गए इसमें उनकी ही गलती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टॉक्सिक फिल्म को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी
टॉक्सिक फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले मूवी विवाद में फंस गई है। टीजर में दिखाए गए सेक्स सीन को लेकर महिला आयोग की आलोचनाओं के बाद अब एक ईसाई समुदाय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास शिकायत दर्ज कराई है। उनका दावा है कि टीजर की वजह से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


