Entertainment Top 5 : धर्मेंद्र को हर पल मिस करती हैं हेमा, द केरल स्टोरी 2 पर सीबीएफसी ने लगाए 16 कट्स

Feb 25, 2026 01:26 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

मनोरंजन जगत में मंगलवार को काफी कुछ हुआ। द केरल स्टोरी 2 को लेकर जहां काफी विवाद रहा तो वहीं हेमा मालिनी का कहना है कि वह धर्मेंद्र को काफी मिस करती हैं।

Entertainment Top 5 :  धर्मेंद्र को हर पल मिस करती हैं हेमा, द केरल स्टोरी 2 पर सीबीएफसी ने लगाए 16 कट्स

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मंदलवार को काफी हलचल रही। एक तरफ रजत दलाल और प्रिंस नरूला को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हुई। वहीं द केरल स्टोरी 2 को लेकर भी विवाद चल रहा है। तो बताते हैं आपको मंगलवार की टॉप 5 बड़ी खबरों के बारे में।

धर्मेंद्र को हर पल याद करती हैं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र को हाल ही में बाफ्ता में सम्मानित किया गया। वैरायटी इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र को बाफ्ता में सम्मानित करने पर हेमा मालिनी ने कहा, ‘वह ऐसे हैं जिनका प्रेजेंस बॉर्डर से परे है। दुनिया के हर कोने में उनके फैंस हैं। विदेशी देशो में जिस तरह उन्हें भीड़ पकड़ती थी। हमने साथ में कम ट्रैवल किया है, शूटिंग के अलावा हम कम साथ में टाइम स्पेंड करते थे। हम फिर कई फिल्मों को साथ में साइन करते थे ताकि इसके जरिए ही साथ टाइम स्पेंड करें।’ पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें

द केरल स्टोरी 2 में होंगे कुछ बदलाव

द केरल स्टोरी 2 में सीबीएफसी ने कुछ बदलाव और 16 कट्स करने को कहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक किसिंग विजुअल और रेप सीन को 50 प्रतिशत कम कर दिया है। लिप लॉक सीन को 7 सेकेंड के लिए ट्रिम कर दिया है। रेप सीन को 20 सेकेंड कम कर दिया है। एक सीन जहां महिला को थप्पड़ मारा जाता है और दूसरा सीन जहां महिला के सर पर मारा जाता है, उसे 2 सेकेंड कम किया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें

रजत दलाल और प्रिंस नरूला की कॉन्ट्रोवर्सी

रजत दलाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रिंस नरूला पर इनडायरेक्टली टारगेट करते हुए लिखा था, ‘जब खाने को इतना कुछ है धरती पर तो झूठी मां कसम क्यों खानी?’ प्रिंस ने इस पर जवाब दिया, ‘हमें अपनी मां से प्यार है बहुत और इतना हम गिरे हुए नहीं है कि कसम झूठी खालें। शो के एंड तक पता लग जाएगा कौन कितना सच्चा है और रही बात कसम की तो झूठी हम कसम खाते नहीं क्योंकि शो से निकलने का डर हमें कभी था ही नहीं। इसके अलावा माइक के बिना हमारी क्या बात हुई थी ये तू अच्छे से जानता है। लोगों को कितना और पागल बनाओगे। इतने ही सच्चे थे तो मुंह क्यों नहीं खुला।’ पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ेंबिना परमिशन जुबिन का आवाज यूज नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के व्यक्तित्व अधिकारों (Personality Rights) की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने वेबसाइटों, ऑनलाइन और एआई प्लेटफॉर्मों को जुबिन की सहमति के बिना उनके नाम, आवाज, फोटो, गायन शैली या डिजिटल अवतार का कॉमर्शियल इस्तेमाल करने से रोक लगा दी है। अदालत ने माना कि गायक की पहचान का अनधिकृत इस्तेमाल उनकी प्रतिष्ठा और कमाई को नुकसान पहुंचा सकता है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ेंविजय-रश्मिका की शादी से पहले गेम्स

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी से पहले दोस्तों और करीबी लोगों के साथ वेडिंग फेस्टिविटीज एंजॉय कर रहे हैं। दोनों इसकी झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब दोनों ने विरोश प्रीमियर लीग रखा जिसमें उन्होंने फ्रेंड्स के साथ क्रिकेट खेला। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।