है जवानी तो इश्क होना है गाने का टीजर रिलीज
वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है गाने का टीजर रिलीज हो गया है। 24 अप्रैल को पूरा गाना रिलीज होगा।


बॉलीवुड खबरें
Entertainment News : मनोरंजन की दुनिया में हर पल कुछ नया घटता है। यही कारण है कि हम आपके लिए लाइव ब्लॉक चला रहे हैं। इस ब्लॉग में बॉलीवुड, टॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया से जुड़ी आज की सभी बड़ी खबरों का अपडेट देंगे। चाहे बॉक्स ऑफिस के आंकड़े हों, नई फिल्मों के ऐलान हों या आपके पसंदीदा सितारों से जुड़ी खास खबरें सबकुछ आपको एक ही जगह मिलेगा। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Day 6 LIVE: ‘भूत बंगला’ का डे 6 का कलेक्शन, क्या आज 80 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म?)
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुरुआत बॉक्स ऑफिस से करते हैं। ‘भूत बंगला’ ने डे 5 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 72.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 118.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने डे 34 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,119.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,761.76 करोड़ रुपये की कमाई की है।
टीवी सीरियल का आज का अपडेट
‘अनुपमा’ में दिग्विजय कैफे के बंद हो जाने की वजह से टूट जाता है। दिग्विजय, अनुपमा को बताता है कि सावी की 10 साल पहले मौत कैसे हुई थी। वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा के मन में कई सारे सवाल उठते हैं। मायरा की फाइल देखने के बाद अभिरा को समझ नहीं आता है कि आखिर कस्टडी के पेपर्स किसने बनवाए थे।
है जवानी तो इश्क होना है गाने का टीजर रिलीज
वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है गाने का टीजर रिलीज हो गया है। 24 अप्रैल को पूरा गाना रिलीज होगा।
सुभाष घई ने रितेश की फिल्म राजा शिवाजी की तारीफ की
सुभाष घई ने रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा सोचिए अगर ट्रेलर इतना रॉकिंग है तो फिल्म कैसी होगी। थिएटर में मैजिकल एक्सपीरियंस होने वाला है। राजा शिवाजी को मेरे दोस्त, राइटर, डायरेक्टर और एक्टर रितेश देशमुख हैं। वहीं ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।
सलमान और नयनतारा ने शुरू की शूटिंग, साथ में की पूजा
तेलुगु डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली सलमान खान और नयनतारा के साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं और अब उन्होंने फिल्म शूटिंग शुरू कर दी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक्टर्स शूट से पहले पूजा कर रहे हैं।
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दिव्यांका का अपने घर पर मंगलवार रात को हार्ट अटैक से निधन हुआ है। परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मरा हुआ घोषित किया।
अशनीर ग्रोवर की बायोपिक
भारतपे के को फाउंडडर अशनीर ग्रोवर पर बायोपिक बन रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बायोपिक में श्रद्धा कपूर, माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभा सकती हैं।
बनने वाली है ‘जवान 2’?
इंडिया टुडे को सूत्र ने बताया कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' पूरी करने के बाद, साल 2024 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के सीक्वल पर काम करने वाले हैं। सूत्र ने कहा, 'जवान 2 की स्क्रिप्ट और आइडिया पर काफी समय से काम चल रहा था। कुछ हफ्ते पहले ही स्क्रिप्ट फाइनल हुई है।'
मुमताज का बयान
मुमताज ने जीनत अमान के बारे में बात करते हुए विक्की लालवानी से कहा, ‘जीनत अमान बहुत अच्छी एक्ट्रेस नहीं थीं, यह कहते हुए मुझे अफसोस हो रहा है, मैं उनसे भी माफी मांग लूंगी। उन्हें कितने अवॉर्ड्स मिले थे? अगर आप हर किसी को स्टार कहेंगे तो कैसे चलेगा? हर कोई स्टार नहीं होता। हर कोई स्टार नहीं बन सकता। हर कोई दिलीप कुमार नहीं बन सकता। स्टार बनने में सालों लग जाते हैं। जब तक आप उस मुकाम तक पहुंचते हैं, तब तक आपके बाल झड़ चुके होते हैं। मीना कुमारी, मधुबाला, नरगिस, रेखा, हीरोइनों में ये ही असली स्टार थीं।’
IIFA में धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि
IIFA अवॉर्ड्स के संस्थापक-निदेशक आंद्रे टिमिन्स ने बताया कि इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन अगस्त-सितंबर में एशिया में किया जाएगा। उन्होंने ये जानकारी भी दी कि इस बार दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी मशहूर फिल्मों की स्क्रीनिंग की योजना बनाई जा रही है।
7.10 लाख रुपये गायब
'F.I.R' और ‘जीनी और जूजू’ जैसे शोज में नजर आए विपुल रॉय ने घर पर रखे 7.10 लाख रुपये की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर ने आरोप लगाया है कि एक घरेलू नौकर, जिसे उन्होंने ऑनलाइन सर्विस कंपनी के जरिए काम पर रखा गया था, ने उनके फ्लैट से कैश और गहने चुराए हैं। उनकी शिकायत के आधार पर, खार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
डॉन 3 पर आया अपडेट
‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह नहीं नजर आएंगे। ऐसे में उन्होंने फरहान अख्तर को अपना साइनिंग अमाउंट लौटाने का फैसला लिया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर कथित तौर पर लगभग 10 करोड़ रुपये फरहान अख्तर को वापस देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।