Entertainment Today's Highlight: ‘चांद मेरा दिल’ का पहला गाना रिलीज, नया रिकॉर्ड बनाएगी धुरंधर-2?

Entertainment News Highlights: मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी खबरें एक ही जगह पर पाने के लिए जुड़ जाइए इस लाइव ब्लॉग पर। बॉलीवुड की हलचल से लेकर ओटीटी की दुनिया के ताजा अपडेट्स तक, सब कुछ यहीं मिलेगा।

Entertainment Today's Highlight: ‘चांद मेरा दिल’ का पहला गाना रिलीज, नया रिकॉर्ड बनाएगी धुरंधर-2?

Entertainment News in Hindi Live

Puneet Parashar| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Entertainment News Highlights: भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार वो खबरें मिस हो जाती हैं जिसकी आपको जानकारी होनी चाहिए थी। तो अब बार-बार अलग-अलग जगह पर जाकर खबरें तलाशने की बजाए मनोरंजन जगत की हर ताजा खबर पाइए एक ही जगह पर। बॉलीवुड जगत की हलचल से लेकर ओटीटी की दुनिया में चल रही कश्मकश तक, इस लाइव लिंक पर आपको मनोरंजन जगत की हर खबर एक ही जगह पर मिलेगी। ओटीटी पर आने वाली हैं कौन सी नई फिल्में और बॉलीवुड की दुनिया में क्या चल रहा है, सब कुछ जानिए सिर्फ इसी एक लिंक के जरिए। (ये भी पढ़ें: सलमान खान- करीना कपूर की जोड़ी इस सुपरहीरो फिल्म में फिर दिखेगी साथ?)

क्या यह आखिरी टारगेट छू पाएगी धुरंधर-2?

रिलीज के बाद से लेकर अभी तक बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 अब एक आखिरी करिश्मा करने की तरफ बढ़ रही है। फिल्म रिलीज के बाद से लेकर अभी 440 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने 47वें दिन 15 लाख रुपये का ओवरसीज कलेक्शन किया और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1789 करोड़ रुपये हो चुका है। हर कोई टकटकी लगाए बैठा है कि क्या आदित्य धर की फिल्म 1800 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अभी तक की कुल नेट कमाई 1139.10 करोड़ रुपये हो चुकी है। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की वो फ्लॉप फिल्म जिसके हिट गानों की वजह से डिप्रेशन में थे एक्टर)

मंटे टेस्ट में कैसा रहा राजा शिवाजी का रिजल्ट?

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने मिली। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन शानदार रहा था जिसके बाद पहले वीकेंड में कमाई का ग्राफ कभी ऊपर तो कभी नीचे जाता दिखाई पड़ा। फिल्म मंडे टेस्ट में किसी तरह पासिंग मार्क्स लाकर लाज बचा पाई है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की सोमवार की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई सिर्फ 5 करोड़ 60 लाख रुपये रही। इस आंकड़े के साथ फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की कुल कमाई 39 करोड़ 50 लाख रुपये हो गई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 46 करोड़ 95 लाख रुपये का आंकड़ा छू लिया है। (ये भी पढ़ें: आपको पता है, हाय रामा और मुकाबला-मुकाबला सिंगर की 37 साल में हो गई थी मौत?)

अमिताभ के लिरिक्स राघव चैतन्य की आवाज

अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे इस गाने (खासियत) को आवाज दी है राघव चैतन्य और जोनिता ने। सचिन जिगर के संगीत से सजा यह गाना सोनी म्यूजिक इंडिया और धर्मा प्रोडक्शन्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Share

‘चांद मेरा दिल’ का पहला गाना रिलीज

लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का पहला गाना ‘खासियत’ आज रिलीज कर दिया गया है। यह रोमांटिक सॉन्ग रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Share

150 करोड़ की राह पर बढ़ रही भूत बंगला

भूत बंगला ने 18 दिनों में कुल 138 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। तीसरे सप्ताह के पहले चार दिनों में फिल्म की कमाई 16 करोड़ रुपये रही। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म इस सप्ताह लगभग 20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की तरफ बढ़ रही है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो अगर यह चौथे और पांचवें हफ्ते में भी थिएटर्स में टिकी रही तो 160 करोड़ रुपये का आंकड़ा (नेट कलेक्शन) पार कर सकती है।

Share

दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ट्वीट करके दुबई हवाई अड्डे पर घंटों तक फंसे रहने को लेकर परेशानी साझा की है। मुंबई लौटते वक्त उनकी फ्लाइट काफी ज्यादा लेट हो गई, जिसकी वजह से वह एयरपोर्ट पर ही फंस गईं। एक्ट्रेस ने अपनी X पोस्ट में लिखा- दुबई हवाई अड्डे पर घंटों से इंतजार कर रही हूं। और इंतजार जारी है... मुंबई में अपने घर जाने का बेसब्री से इंतजार है।

Share

पैट्रियट का डे4 कलेक्शन 47% गिरा, इतनी हुई कमाई

महेश नारायणन की एक्शन थ्रिलर फिल्म पैट्रियट की कमाई में सोमवार को 47% गिरावट दर्ज की गई। सोमवार (डे4) को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 2.89 करोड़ रुपये कमाए। अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने मुश्किल से 25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 40 करोड़ के ऊपर जा चुकी है।

Share

राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को पछाड़ा

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज के 4 दिनों के भीतर ही भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। तकरीबन 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ यह 'नटसम्राट' को पछाड़ते हुए 'सैराट' के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है। नटसम्राट अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म थी।

Share

मेट गाला 2026 में करण जौहर के लुक की चर्चा

करण जौहर रेड कार्पेट पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहने नजर आए। उनके आउटफिट में झलक रही भारतीय छवि ने सबका ध्यान खींचा।

Share

गुजराती फिल्म 'वांकी चुकी लव स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज

Share

'भूत बंगला' की नेट कमाई ₹150 करोड़ क्लब के करीब

सिर्फ 'एक दिन' ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म भूत बंगला की कमाई में भी सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म का डे18 कलेक्शन 68% नीचे रहा। सोमवार को भूत बंगला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की कुल कमाई 144 करोड़ 25 लाख रुपये हो चुकी है।

Share

डे4 पर 77% गिरा ‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म के बिजनेस में 77% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और मंडे को इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन महज 20 लाख रुपये रहा। फिल्म की डे4 तक कुल कमाई 3 करोड़ 25 लाख रुपये हो चुकी है।

Share

विजय के लिए बधाइयों का तांता

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत समेत, राम चरण, चिरंजीवी, वेंकटेश और अनिरुद्ध ने भी थलापति विजय को तमिलनाडु विधानसभा में भारी मतों से जीत की बधाई दी है।

Share

इस साल मेट गाला में क्यों नहीं पहुंचीं दीपिका?

दीपिका पादुकोण इस साल मेट गाला 2026 में नजर नहीं आईं। वजह यह बताई जा रही है कि वह अभी अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं जो इसी साल रिलीज होनी है और फिर अगले साल राका आनी है। दीपिका के लिए हमेशा फिल्में ही प्राथमिकता रही हैं, इसलिए अभी वो काम में बिजी हैं।

Share

जुनैद नहीं चाहता कि उसके करियर में दखल दूं

आमिर खान ने कपिल शर्मा के साथ बातचीत में बताया कि वो नहीं चाहते कि उनके बेटे जुनैद खान उनके करियर में दखल दें। आमिर ने बताया कि वो अपने बेटे की स्क्रिप्ट्स तक नहीं पढ़ते हैं।

Share

शादी के बंधन में बंधा साउथ सिनेमा का यह कपल

साउथ सिनेमा के एक्टर बेल्लाकोंडा सई श्रीनिवास और काव्या शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडEntertainment Today's Highlight: ‘चांद मेरा दिल’ का पहला गाना रिलीज, नया रिकॉर्ड बनाएगी धुरंधर-2?