राजा शिवाजी को मिले रिस्पॉन्स से खुश हुए रितेश देशमुख, फैंस से बोले-स्पॉइलर मत दो
Entertainment News 2 May: मनोरंजन जगत में चल रही हर हलचल पर एक ही जगह से नजर रखने के लिए जुड़े रहिए इस लाइव लिंक पर। यहां आपको मिलेगी दिन भर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर जरूरी अपडेट।
Entertainment News in Hindi 2 May: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर खबर के लिए अलग-अलग लिंक्स पर जाना थोड़ा झंझट भरा हो सकता है। ऐसे में मनोरंजन जगत की आज (2 मई 2026) की दिन भर की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए इस लाइव लिंक के साथ। कहां तक पहुंची धुरंधर-2 की कमाई और रितेश देशमुख की नई फिल्म राजा शिवाजी कर रही है क्या कमाल... बॉक्स ऑफिस से लेकर स्टार्स की जिंदगी से जुड़ी गॉसिप्स तक, यहां हम आपको देंगे हर अपडेट। (ये भी पढ़ेंः वीकेंड से पहले 'भूत बंगला' ने लगाई दहाड़, शुक्रवार को कर जबरदस्त कमाई)
राजा शिवाजी ने भरी बॉक्स ऑफिस पर हुंकार
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को बॉक्स ऑफिस पर बहुत क्रेजी रिस्पॉन्स मिला है। महाराष्ट्र और इसके आसपास के इलाकों में इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है, लेकिन साथ ही साथ अन्य राज्यों में भी इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई 11 करोड़ 35 लाख रुपये रही है। डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ 51 लाख रुपये रहा है। हालांकि कमाई के आधिकारिक आंकड़े इससे भी ऊपर हो सकते हैं। (ये भी पढ़ें: मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी मेहजबीन ने दिया बच्चे को जन्म)
अक्षय की भूत बंगला ने निकाली अपनी लागत
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार तक अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख चुकी है। फिल्म की पहले दिन की कमाई और पब्लिक रिएक्शन्स से लगा था कि शायद यह खास कमाल नहीं दिखा सकेगी, लेकिन धीमी रफ्तार से ही सही फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ती रही है। तकरीबन 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी भूत बंगला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार तक 132 करोड़ 65 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती 15 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 211 करोड़ के भी ऊपर जा चुका है। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का गाना चाइनीज स्टाइल में सुना? वायरल वीडियो से इंडिया में लगे ठहाके)
रितेश देखमुख ने फैंस से की स्पॉइलर नहीं देने की रिक्वेस्ट
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी फिल्म राजा शिवाजी के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। अब एक्टर ने फिल्म को फिल्म रहे पॉजिटिव रिएक्शन के लिए फैंस का शुक्रियादा किया है। साथ ही रिक्वेस्ट की है कि वो फिल्म से जुड़े स्पॉइलर नहीं देने की रिक्वेस्ट की है। रितेश ने अपना वीडियो शेयर करते हुए ये रिक्वेस्ट अपने फैंस से की।
बॉडी शेमिंग करने वालों को स्वरा भास्कर ने दिया जवाब
स्वरा भास्कर ने हाल में एक पोस्ट के जरिए बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को तगड़ा जवाब दिया है। स्वरा ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें ग्लैमर अवतार में नजर आ रही हैं और एक आज के समय की जिसमें वो बेटी राबिया के साथ नजर आ रही हैं। स्वरा ने कहा कि बेटी के जन्म के बाद उनके बड़े वजन को लेकर ताने दिए गए हैं। उन्होंने कहा महिलाओं का शरीर सिर्फ दिखावे, ग्लैमर तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। महिलाओं की असली किरदार को समझा जाना चाहिए।
कियारा आडवाणी ने साझा कीं मालदीव वैकेशन की झलकियां
लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। बोल्ड सीन्स से लबरेज इस टीजर में धर्मा प्रोडक्शन ने वो सभी तड़के लगाने की कोशिश की है, जो एक रोमांटिक फिल्म में जरूरी हैं।
'शिवाजी महाराज के पुनर्जन्म लग रहे हैं रितेश'
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को बॉक्स ऑफिस पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की दमदार शुरुआत के बाद अब दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस पर रिएक्शन दिया है। राम गोपाल वर्मा ने X पर लिखा- जेनेलिया देशमुख, आपकी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, इसके लिए आपको बधाई हो। रितेश देशुमख निर्देशक और एक्टर दोनों के रूप में सिनेमाघरों में तहलका मचा रहे हैं। वह सचमुच शिवाजी महाराज के पुनर्जन्म की तरह लग रहे हैं।
क्या बिसलेरी से नहाते हैं रणवीर सिंह?
सोशल मीडिया पर जब एक टीवी आर्टिस्ट ने पूछा कि कौन सा एक्टर बिसलेरी से नहाता है और बहुत नखरे दिखाता है? तो कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने रणवीर सिंह का नाम लिखते हुए दावे किए हैं कि वो कुछ फिल्मों के सेट पर उनके साथ काम कर चुके हैं। हालांकि इस खबर पर कोई पुष्टि नहीं है और लोग इसे मस्ती मजाक वाली गॉसिप्स के तौर पर ले रहे हैं।
ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद
ऊषा मंगेशकर ने एक इवेंट में बताया कि उन्हें अपनी बहनों की याद सताती है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में उन्होंने अपनी दो बड़ी बहनों को खो दिया है, जिससे वह और पूरा देश सदमे में है। उन्होंने माना कि वह काफी अकेलापन और उदासी महसूस करती हैं। मन को हल्का करने के लिए वह घर में बैठने के बजाय बाहर निकलने की सलाह देती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास बेहिसाब यादें हैं, जिन्हें शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है।
नए नियमों के बाद भारत के लिए ऑस्कर में बढ़ेंगी संभावनाएं
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2027 में होने वाले 99वें ऑस्कर समारोह के लिए नए नियम जारी किए हैं। इसमें भारतीय फिल्ममेकर्स के लिए भी एक गुड न्यूज है। पहले के नियम के मुताबिक, हर देश अपनी तरफ से सिर्फ एक ही फिल्म ऑस्कर की 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी के लिए भेज सकता था। लेकिन अब अकादमी ने इस पुराने नियम को बदल दिया है। इससे भारत के लिए ऑस्कर में नए रास्ते खुलेंगे।
आमिर खान ने बिना पढ़े साइन की थीं ये 2 फिल्में
आमिर खान ने जाकिर खान के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने 'अव्वल नंबर' और 'तुम मेरे हो' की स्क्रिप्ट सुने बिना ही इन फिल्मों को साइन कर लिया था। वजह यह थी कि वह अपने पिता से बहुत डरते थे और उन्हें ना नहीं कह पाए।
पलक के ओटीटी डेब्यू के लिए एक्साइटेड श्वेता तिवारी
8 मई को प्राइम वीडियो पर 'लुक्खे' के प्रीमियर से पहले इसका काफी बज बन गया है। श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी पलक तिवारी को इसके लिए बधाई दी। पलक इस सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। 'लुक्खे' में पलक तिवारी ने सनोबर का रोल किया है, जो कि रैप, कॉम्पटिशन, एम्बिशन्स और रिश्तों की उथल-पुथल में अपना रास्ता तलाशती है।
सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलैट-2 पर काम शुरू
पगलैट के सीक्वल पर ऑफिशियली काम शुरू हो गया है जिसमें सान्या मल्होत्रा फिर एक बार लीड रोल में वापसी करेंगी। फिल्म का सीक्वल भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगा। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स एक नई के साथ आगे बढ़ेंगे।
फिल्म 'हेरा फेरी' के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज
प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म 'हेरा फेरी' के कॉपीराइट और रीमेक राइट्स को लेकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में साल 2000 में बनी इस फिल्म से जुड़ी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके कानूनी अधिकारों का हनन किया और उनसे करोड़ों रुपये की उगाही की।
एक दिन की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और सई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। राजा शिवाजी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन महज 1 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हालांकि माउथ पब्लिसिटी पॉजिटिव रही तो कमाई का ग्राफ ऊपर जा सकता है।