विकी कौशल कर रहे पत्नी कटरीना कैफ के ब्रांड का प्रमोशन, लेकिन नहीं मिली इसकी पेमेंट

Entertainment News LIVE in Hindi: थिएटर्स में चल रही फिल्मों के कलेक्शन से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट तक, हम आपको इस लाइव ब्लॉग के जरिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे।

विकी कौशल कर रहे पत्नी कटरीना कैफ के ब्रांड का प्रमोशन, लेकिन नहीं मिली इसकी पेमेंट

कटरीना कैफ और विकी कौशल

Vartika Tolani| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

मनोरंजन की दुनिया में आज (29 अप्रैल 2026) पूरे दिन जो भी घटेगा उसका अपडेट आपको यहां मिलेगा। फिर चाहे आपके पसंदीदा स्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म का अपडेट हो, सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी गॉसिप हो या फिर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो…हम आपको सब बताएंगे। (ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 का कोहराम, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के रिकॉर्ड्स पर मंडराया खतरा, अब बस चंद कदमों की दूरी)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर आए 42 दिन हो गए हैं। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 28 अप्रैल 2026 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,132.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘भूत बंगला’ की बात करें तो अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 13 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 121.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। (ये भी पढ़ें : Bhooth Bangla BO Day 12 : अक्षय कुमार की भूत बंगला ने मुंज्या को पछाड़ा, अब स्त्री पर है नजर; जानें कितने करोड़ कमाए)

राज कुंद्रा बोले अगर गलत हूं तो सजा दो

राज कुंद्रा ने पोर्न केस में जस्टिल की मांग की है। उन्होंने लिखा, पोर्नोग्राफी केस में 4 साल हो गए हैं। आद मेरे वकील प्रशांत पाटिल ने अपने सारी बहस की। मैं सच के साथ हूं और अगर मैं गलत हूं तो मुझे सजा दो। अगर नहीं हूं तो मुझे डिस्चार्ज करो और मुझे फ्रीडम दो और वो रिस्पेक्ट वापस दो जो मीडिया ट्रायल्स में गई है।

Share

नाना पाटेकर की फिटनेस और वर्कआउट देख सभी हैरान

नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 76 की उम्र में ऐसा वर्कआउट कर रहे हैं कि यंग जनरेशन भी शर्मा जाए। नाना की फिटनेस देख उनकी काफी तारीफ हो रही है।

Share

विकी कौशल ने किया पत्नी कटरीना कैफ के ब्रांड का प्रमोशन

कटरीना कैफ का के ब्यूटी ब्रांड है। अब विकी कौशल ने कटरीना के ब्रांड के साथ फोटो शेयर कर लिखा, मैंने कोशिश की है के ब्यूटी से ब्रांड डील की, लेकिन दुख की बात है कि यह पेड प्रमोशन नहीं है।

Share

कहानी 2 से जुड़ी कॉपीराइट मामले पर बोले सुजॉय घोष

2016 की फिल्म कहानी 2 दुर्गा रानी सिंह पर कॉपी का आरोप लगा था। इस मामले पर लंबा केस चल रहा है। अब सुजॉय ने इस मामले पर अब कहा, ये ऐसा था कि आप पर मर्डर का आरोप लग रहा है और आप कह रहे हो कि आपने नहीं किया है। अचानक से मेरे खिलाफ क्रिमिनल केस हो गया क्योंकि आईपी हमारे देश में क्रिमिनल केस है। अगर मैं आप पर कॉपी का आरोप लगाता हूं तो आप फिर मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं। पहले मैंने इसे सीरियसली नहीं लिया और यही गलती थी।

Share

रणबीर और नीतू का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'दादी की शादी' की रिलीज की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच, उन्हें उनके बेटे और एक्टर रणबीर कपूर के साथ देखा गया। इस दौरान दोनों ने डांस किया और एक-दूसरे पर प्यार भी लुटाया।

Share

मेट गाला 2026

इस साला मेट गाला का आयोजन मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के 'कोंडे नास्ट गैलरीज' में किया जाएगा। 4 मई को होने वाले इस फैशन शो की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’, वहीं ऑफिशियल ड्रेस कोड ‘फैशन इज आर्ट’ रखा गया है।

Share

कहां रिलीज हो रही है धुरंधर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' भारत में जबरदस्त कमाई करने के बाद, जुलाई में जापान में रिलीज होने के लिए तैयार है। जापान में रिलीज होने के बाद ‘धुरंधर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।

Share

कृतिका कामरा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की

कृतिका कामरा ने मिस मालिनी से बात करते हुए कहा, 'लोग कहते हैं कि प्यार में दोस्ती बहुत जरूरी होती है। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं। किसी ऐसे इंसान के साथ रहना बहुत आसान हो जाता है जो आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त जैसा लगे।' कृतिका से जब पूछा गया कि पहले प्यार में कौन पड़ा था? तब कृतिका ने कहा, ‘हमने कभी ऐसा डिस्कस नहीं किया। हां, एकदम से प्यार नहीं हुआ था। टाइम लगा था।’

Share

दोबारा रिलीज होंगी डेविड धवन की फिल्में

‘राजा बाबू’, ‘आंखें’ और ‘पार्टनर’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर डेविड धवन की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। PVR INOX उनके इंडस्ट्री में 40 साल पूरे होने की खुशी में डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल मनाने वाला है।

Share

आमिर खान का बयान

आमिर खान ने रेडियो सिटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने बेटे जुनैद के बारे में बात की। आमिर ने कहा, ‘वो लंबी रेस का घोड़ा है, जो मेरे बारे में भी बोला जाता था जब मैं पहले आया था। फेलियर उसे परेशान नहीं करतीं और वो खुद के प्रति बहुत ईमानदार है।’

Share

विकी कौशल ने देखी रितेश देशमुख की फिल्म

साल 2025 में विकी कौशल ने 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। वहीं अब रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में रितेश ने विकी को फिल्म की एक झलक दिखाई और फिल्म के एक्शन सीक्वेंस देख विकी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मराठी सिनेमा ने पहले कभी इस तरह का एक्शन सीक्वेंस देखा है।’

Share

रिहाना का देसी लुक

ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। रिहान हाल ही में मुंबई आई थीं और वहीं अब उनका साड़ी वाला लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज और तस्वीरों में रिहाना गुलाबी और हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अपने इस देसी लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने भारी हीरे और पन्ने के गहने कैरी किए हैं।

Share

शाहरुख खान के फैन हैं टोनी बर्क

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने 'इंडियन लिंक' को दिए पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं।’ उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने ‘चक दे इंडिया’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘लगान’ देखी है। हालांकि, ‘ओम शांति ओम’ उनकी फेवरेट है।

Share

सैफ अली खान की फिल्म की डिटेल

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक बार फिर वर्दी में नजर आएंगे। उनकी क्राइम ड्रामा 'कर्तव्य' तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज होने वाली है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कर्तव्य' 15 मई के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है और पुलकित ने इसका डायरेक्शन किया है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडविकी कौशल कर रहे पत्नी कटरीना कैफ के ब्रांड का प्रमोशन, लेकिन नहीं मिली इसकी पेमेंट