2004 में आई इमरान हाशमी की इस फ्लॉप फिल्म के के म्यूजिक ने कर दिया था धमाका, मिलियन में बेची गई कैसेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

2004 में इमरान हाशमी की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म को डायरेक्ट करते समय डायरेक्टर को कैंसर हो गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। लेकिन इस फिल्म के सभी गानों ने ऐसा धमाका किया कि आई भी ऑडियंस के लिए नोस्टाल्जिया है।

emraan hashmi

2004 में एक फिल्म आई थी जिसकी साधारण सी कहानी ने ऑडियंस को कोई खास प्रभावित नहीं किया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी और दीया मिर्ज़ा लीड रोल में थे। फिल्म अनुराग बासु में डायरेक्ट की थी और प्रोड्यूसर थे महेश भट्ट। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन तब से लेकर आज तक यानी करीब 22 साल बाद भी इस फिल्म के गानों की चर्चा होनी नहीं रुकती है। ये फिल्म थी 'तुमसा नहीं देखा'। पहले इस फिल्म का नाम जरूरत रखा गया था। लेकिन रिलीज से कुछ समय पहले ही फिल्म का नाम बदल दिया गया। इस फिल्म के गाने उस समय के ब्लॉकबस्टर थे। आज भी कईयों की प्लेलिस्ट में इन गानों को सुना जा सकता है।

फ्लॉप फिल्म के हिट गाने

2004 की बात है टीवी पर फिल्म फिल्म तुमसा नहीं देखा के गाने छाए हुए थे। हर जगह इमरान हाशमी पर फिल्माया 'धुआं धुआं सा रहने दो’ चल रहा था। इस गाने की वजह से इमरान के लिए उस समय के यूथ में अलग क्रेज देखा जाता था। फिल्म के अन्य गाने अपने स्तर पर कमाल कर रहे थे।

फिल्म के सभी गाने हिट

फिल्म में कुल 9 गाने दिखाए गए थे। लेकिन दो गानों के हैपी और सैड वर्जन थे। उस हिसाब से 7 गाने ओरिजिनल थे। ये गाने थे 'भीड़ में तन्हाई में दर्द की गहराई में मुझे तुम याद आते हो', 'मुझे तुमसे मोहब्बत है', 'ये धुआं धुआं सा रहने दो', 'तन्हाइयां', 'वो हमसे खफा हैं मगर बात करने का जी चाहता है', 'ऐसा लगता है मैं हवा में हूं', 'मैंने सोच लिया'। इन गानों को सुनने के बाद आपको भी नोस्टाल्जिया होगा। ये सभी गाने नदीम श्रवण की जोड़ी ने कंपोज़ किए थे। समीर अनजान ने इन सभी गानों को लिखा था। फिल्म बेशक फ्लॉप हो गई थी। लेकिन ये गाने हमेशा के लिए खास बन गए।

डायरेक्टर को हो गया था कैंसर

फिल्म तुमसा नहीं देखा के सभी गाने आज भी कानों में घुलकर सुकून देते हैं। इन गानों को उदित नारायण, श्रेया घोषाल, शान, रूप कुमार राठोर, सोनू निगम जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु डायरेक्ट थे। अनुराग बासु को इसी फिल्म को डायरेक्ट करने के दौरान ब्लड कैंसर होने का पता चला था। ऐसे में मुकेश भट्ट ने फिल्म का कुछ हिस्सा डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन ये म्यूजिक एल्बम हमेशा के लिए यादें बन गई।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड2004 में आई इमरान हाशमी की इस फ्लॉप फिल्म के के म्यूजिक ने कर दिया था धमाका