इमरान हाशमी की टेस्ट रिपोर्ट में निकली यह बीमारी, सोशल मीडिया पोस्ट में दिया हेल्थ अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इमरान हाशमी ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताया है। एक्टर हाल ही में वर्क रिलेटेड ट्रिप्स पर गए थे, जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब होती गई।

Emraan Hashmi
इमरान हाशमी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने अपना बेंगलुरू वाला शो पोस्टपोन कर दिया है। 'आवारापन-2' और 'टाइगर-3' जैसी फिल्मों में काम कर चुके इमरान हाशमी हाल में काम के सिलसिले में रांची और अन्य जगह गए थे। जब से वह लौटे तभी से उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। टेस्ट करवाने पर पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू है और अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने फैंस और वेल विशर्स को इसके बारे में बताया है। इमरान हाशमी ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बेंगलुरू में मौजूद अपने फैंस को बताया है कि वह शनिवार को उनसे मुलाकात जरूर करेंगे।

इमरान हाशमी ने किया पोस्ट

इमरान हाशमी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "हैलो बेंगलुरू वासियों, मेरी तबीयत बिलकुल ठीक नहीं है और दुर्भाग्य से मैं बेंगलुरू वाले शो में नहीं पहुंच पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है। मैं आप सभी से सनबर्न यूनियन में 12 सितंबर (शनिवार) को जरूर मिलूंगा। आपकी टिकटें नई डेट के लिए भी वैलिड रहेंगी। आप लोगों से मिलने के लिए मैं भी बेसब्र हूं।" इमरान हाशमी की टेस्ट रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उनका इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव आया है।

इमरान हाशमी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिया हेल्थ अपडेट

डॉक्टर ने दी है क्या एडवाइज?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें बुनियादी सावधानियां बरतने, समय पर दवा लेने और आराम करने की सलाह दी है। इमरान से जब उनकी तबीयत के सिलसिले में संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया था, लेकिन अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी सेहत का हाल बताया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी अभी अपनी फिल्म आवारापन-2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का पहला पार्ट ऑडियंस को काफी पसंद आया था और अब पार्ट-2 बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रहा है। इमरान इसके प्रमोशन पर काफी मेहनत कर रहे हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइमरान हाशमी की रिपोर्ट में आई यह बीमारी, पोस्ट करके दिया हेल्थ अपडेट