Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडemraan hashmi talks about why ranbir kapoor film animal work, male actors are insecure
रणबीर कपूर की एनिमल क्यों हुई सफल? इमरान हाशमी ने इंडस्ट्री के एक्टर्स को बताया इनसिक्योर

रणबीर कपूर की एनिमल क्यों हुई सफल? इमरान हाशमी ने इंडस्ट्री के एक्टर्स को बताया इनसिक्योर

संक्षेप:

फिल्म हक में अपने काम के लिए तारीफें बटोर रहे इमरान हाशमी ने हाल में इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स की इनसिक्यूरिटी के बारे में बात। साथ ही बताया कि आखिर रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों चली।

Jan 13, 2026 10:44 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म हक के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म हक में लीड रोल में एक्ट्रेस यामी गौतम हैं और इमरान ने उनके पति अब्बास खान का किरदार निभाया है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने फिल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स की इनसिक्यूरिटी के बारे में बात की है। इमरान ने कहा कि इंडस्ट्री के मेल एक्टर हर फिल्म में खुद को ही हीरो देखना चाहते हैं। इसके अलावा ये भी बताया कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ट्रोल होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कैसे चली।

क्यों चली रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल?

इमरान हाशमी ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि आज फिल्मों में हाइपर-मर्दाना मेल करैक्टर पसंद किए जा रहे हैं जिन्हें हम टॉक्सिक कहते हैं। भले ही लोग इन फिल्मों के खिलाफ हो, लेकिन टिकट तो फिर भी खरीदी जा रही हैं। इमरान ने आगे कहा कि रणबीर कपूर की एनिमल जैसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों चली? ऐसा माना जा रहा था कि इस फिल्म के खिलाफ पूरी ब्रिगेड थी। ये फिल्म चली क्योंकि बहुत से लोग किरदार से खुद को जोड़ पा रहे थे।

ये भी पढ़ें:जानिए कौन हैं यामी गौतम की फिल्म हक में उनकी सौतन बनने वाली सायरा?
इमरान हाशमी हक फिल्म

मेल एक्टर्स में है इनसिक्योरिटी

इमरान ने आगे मेल एक्टर्स की इनसिक्योरिटी के बारे में बात करते हुए कहा,'हमारी फिल्म इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स बहुत इनसिक्योर हैं, कितने ही लोग हक जैस फिल्म करने को तैयार होंगे? हर कहानी में आदमी की जीत दिखाई जानी जरूरी नहीं होती। मैं खुद की तारीफ नहीं कर रहा हूं। लेकिन मैंने द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्म की क्योंकि मुझे उसका सब्जेक्ट पसंद था। हमें अपनी इनसिक्योरिटी से बाहर निकलना होगा और ऐसी फिल्में करनी होंगी’।

फिल्म हक के लिए हो रही है तारीफ

बता दें, इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म हक के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म हक शाह बानो केस से प्रेरित है। शाह बानों केस वही था जिसमें मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। इस फिल्म की हीरो यामी गौतम है जिन्होंने शानदार तरीके से शाजिया बानो का किरदार निभाया है। अब्बास के किरदार में इमरान हाशमी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद अब OTT पर कमाल कर रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।