
धुरंधर की सक्सेस पर इमरान हाशमी का आया रिएक्शन, बोले- लोगों ने इतनी लंबी मूवी कैसे…
इमरान हाशमी की वेब सीरीज आ रही है तस्करी जिसको लेकर वह खूब प्रमोशन कर रहे हैं। अब इमरान ने धुरंधर को मिल रही सक्सेस पर अपना रिएक्शन दिया है।
फिल्म धुरंधर पिछले 1 महीने से छाई हुई है। दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म को देखने अब भी लोग थिएटर में जा रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अब तक फिल्म की इंडस्ट्री के कई लोगों ने तारीफ की है। अब जब इमरान हाशमी से फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।
इमरान ने इस दौरान इंडस्ट्री की घटिया सोच को लेकर बात की और कहा कि कैसे लोग इतनी लंबी फिल्म देखने जा रहे हैं।
इंडस्ट्री की घटिया सोच
इमरान ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ‘जब भी कोई फिल्म कुछ बिजनेस करती है तो आपको खुशी होती है।लेकिन हमारी इंडस्ट्री की एक खराब मेंटैलिटी है। लोग फिल्मों को नीचा दिखाना पसंद करते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि अगर कुछ अच्छा हो रहा है तो आपको उसे सेलिब्रेट करना चाहिए क्योंकि जितना ज्यादा फिल्में चलेंगी, हमारी इंडस्ट्री उतना ही चलेगी और फिर पैसा भी ज्यादा आएगा। इससे सबको मदद मिलती है तो ऐसी घटिया सोच खत्म होनी चाहिए।’
लोग लंबी फिल्म देखने भी जा रहे हैं
धुरंधर को लेकर इमरान ने कहा, ‘ये अच्छी फिल्म है। फिल्म की मार्केटिंग अच्छी हुई। मैंने फिल्म अभी तक देखी नहीं है, लेकिन जब आपके पास इस तरह के दो हिस्से हों तो यह साहसिक कार्य है और फिल्म जो 3.5 घंटे लंबी है, लेकिन फिल्म उतना बिजनेस कर रही है। मैंने हाल ही में किसी से कहा कि फिल्म का एक्सपीरियंस 4 घंटे का होगा, लेकिन लोग 12 बजे के शो में जा रहे हैं, यहां तक कि सुबह-सुबह भी इसे देखने जा रहे हैं और यही सिनेमा की ताकत है। ये आग की तरह फैस गई है।’
धुरंधर का कमाल
धुरंधर के बारे में बता दें कि यह एक ही भाषा में बनी भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आएगा।
वहीं इमरान की बात करें तो वह अब नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा तस्करी द स्मगलर वेब में नजर आने वाले हैं। यह 14 जनवरी को स्ट्रीम होगी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




