
आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर इमरान हाशमी बोले- थिएटर में रिलीज होती तो...
इमरान हाशमी ने आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कैमियो किया था। अब इमरान ने बताया कि अगर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड थिएटर में रिलीज होती तो उसका क्या हाल होता।
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हक का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही इमरान ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर भी बात की जिसमें इमरान का कैमियो था। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म थिएटर में रिलीज होती तो उसका बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होता है।

क्या बोले बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर
पिंकविला से बात करते हुए इमरान ने कहा, ‘जब शो का पहला एपिसोड रिलीज हुआ था वो मैं कुछ लोगों के साथ देख रहा था। थोड़ा समय लगता है आपको उसके अंदर घुसने में, लेकिन जब आप राइड में जाते हो तो आपको लगेगा वाह, ऐसा आपने पहले देखा नहीं होगा। ये काफी पॉलिटिकली इनकरेक्ट है। अगर यह फिल्म थिएटर में रिलीज होती तो 600-700 करोड़ कमाती बॉक्स ऑफिस पर।’
बेटे का रिएक्शन
इमरान ने आगे कहा कि हालांकि उनके बेटे को उनका कैमियो बतौर इंटीमेसी कोच पसंद नहीं आया। इमरान ने कहा, वह थोड़ा शर्मनाक था। हालांकि वह हंसा फिर और कहा पापा कम ऑन यार...इंटीमेसी कोच?
शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते इमरान
इमरान ने फिर अपनी इच्छा जाहिर की है कि वह शाहरुख खान के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह एक बार उनके साथ काम करने के मौके से चूक गए थे। उन्होंने कहा, 'मैंने उनके साथ बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। मैं उनके साथ फिल्म में काम करने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन आशा है कि आगे हम करें। अगर मौका मिला तो जरूर करेंगे।'
इमरान से जब पूछा गया कि कौनसी फिल्म थी जो दोनों की साथ नहीं हो पाई तो उन्होंने नाम बताने से मना कर दिया।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




