
इमरान के ‘इंटिमेसी कोच’ रोल पर शर्मिंदा हैं उनके बेटे; स्कूल में चिढ़ाते है…
बैड्स ऑफ बॉलीवुड में इमरान हाशमी का कैमियो दर्शकों को खूब पसंद आया, लेकिन इमरान हाशमी के बेटे अयान को पिता वो कैमियो बहुत ज्यादा पसंद नहीं आया है। इमरान ने बताया कि अयान उनके उस किरदार पर शर्मिंदा हैं।
बैड्स ऑफ बॉलीवुड में इंटमेसी कोच की भूमिका में नजर आए इमरान हाशमी के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, इमरान हाशमी के 15 साल के बेटे अयान ने अपने पिता से कहा कि वो उनके इस किरदार को लेकर काफी शर्मिंदा हैं। उन्होंने अपने पिता से बताया कि स्कूल में सब उन्हें ये कहकर चिढ़ाते हैं कि वो भी इंटिमेसी कोच बन सकते हैं।
इमरान के इस किरदार पर शर्मिंदा महसूस करते हैं बेटे अयान
इंटिमेसी कोच के किरदार को लेकर उनके बेटे के रिएक्शन पर जब सवाल हुआ तो इमरान ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ओके, मुझे नहीं पता मुझे ये कैमरे पर कहना चाहिए कि नहीं...वो इस रोल को लेकर काफी शर्मिंदा हैं। स्कूल में, ऐसी सोसाइटी होती हैं जो आपको सिखाती हैं...तो उसके सारे दोस्त अब उससे कहते हैं कि वो इंटिमेसी कोच क्यों नहीं बन जाता है।
स्कूल में अयान को चिढ़ाते हैं उनके दोस्त
इमरान हाशमी ने आगे बताया कि उनके बेटे ने उनसे कहा कि उन्होंने (इमरान) उसके (अयान) लिए स्कूल में सब खराब कर दिया है। अयान ने अपने पिता को बताया कि हर रोज उन्हें स्कूल में चिढ़ाया जाता है और कहा जाता है कि अपने पिता से कहो कि अब बस रुक जाएं।
हक में नजर आएंगे इमरान हाशमी
इमरान हाशमी की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म हक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उनकी फिल्म में इरमान हाशमी के साथ यामी गौतम नजर आएंगी। यह फिल्म शाह बानो केस पर आधारित फिल्म है। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सुपर्ण वर्मा ने डायरेक्ट किया है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




