
इमरान हाशमी को एयरपोर्ट पर रोकते थे बार-बार, एक्टर बोले- परिवार के साथ देखते हैं तो...
इमरान हाशमी ने अपना एयरपोर्ट का एक्सपीरियंस बताया जब उन्हें पहले कई बार रोका जाता था और चेक किया जाता था। लेकिन उन्होंने बताया कि अब सब बदल गया है।
इमरान हाशमी बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उनकी वेब सीरीज तस्करी द स्मगलर वेब इन मुंबई में आ रही है। इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान इमरान ने बताया कि क्या कभी एयरपोर्ट पर उन्हें कस्टम ऑफिशियल ने रोका है तो उन्होंने अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया।
क्या बोले इमरान हाशमी
इमरान से दरअसल पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ग्रीन चैनल पर रोका गया तो इमरान ने कहा, 'नहीं, मेरे साथ वह काफी अच्छे रहे हैं। जब भी मैं ट्रैवल करता था तो सब काफी स्वीट ही मिले। यह ऐसा था जैसे आप ड्राव करना सीखते हैं, लेकिन जब आप आरटीओ ऑफिसर को देखते हो सड़क पर तो आप घबरा जाते हो। बस ऐसा ही होता था। जब मैं अकेला ट्रैवल करता था मैं भले ही सिर्फ कपड़े पैक करता था, लेकिन ऐसा लगता था कि मैं 100 किलो का पैक करके आया हूं जब मैं ग्रीन चैनल पर चलता था।'
अब क्या आए बदलाव
इमरान ने आगे कहा, ‘ये सब लॉजिकल नहीं है। मुझे इमिग्रेशन चेक के लिए बुलाया गया शायद अर्निंग्स या स्टफ को लेकर जब मैं अकेला ट्रैवल करता था। लेकिन अब जब वह मुझे देखते हैं मेरे प्यारे परिवार के साथ तो मुझपर शक नहीं करते। पहले 2000 के शुरुआत में मुझे अक्सर किनारे ले जाया जाता था। इसे प्रोफाइलिंग कहते हैं।’
इमरान लास्ट फिल्म हक में नजर आए थे जिसमें उनके साथ यामी गौतम लीड रोल में थीं। फिल्म की कहानी शाह बानो बेगम पर आधारित है जिनके 1985 के ऐतिहासिक मामले ने सर्वोच्च न्यायालय को तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को मेंटेनेंस का अधिकार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
कब आ रही है तस्करी
इमरान की तस्करी वेब सीरीज की बात करें तो इसमें उनके साथ शरद केलकर, जोया अफरोड, नंदिश सिंह संधू भी हैं। 14 जनवरी को सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




