तो फिर आओ…जानिए किसने लिखे फिल्म 'आवारापन' के गाने, गीतकार ने इमरान हाशमी को स्टार बना दिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Awarapan Songs-इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ के गाने ‘तो फिर आओ’, ‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना’ इस गीतकार ने लिखे थे। एक ऐसा गीतकार जिसने इमरान के करियर के सबसे हिट गाने लिखे। पहचानिए इसे।

emraan hashmi film awarapan song to phir aao
जानिए किसने लिखे फिल्म 'आवारापन' के गाने,

इमरान हाशमी अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इस फिल्म में पिछली फिल्म 'आवारापन' के कुछ सीन और पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है। इमरान जब स्क्रीन पर आते हैं तो बैकग्राउंड में गाना बजता है 'तो फिर आओ' बजने लगता है। फिल्म में 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' भी सुनाई देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाने आखिर किसने लिखे थे? 19 साला बाद भी गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानिए इन गानों को लिखने वाले गीतकार के बारे में।

आवारापन के गानों ने छोड़ी छाप

साल 2007 में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' रिलीज हुई थी। ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई लेकिन इसके गाने कल्ट बन गए। फिल्म के गाने 'तो फिर आओ', 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' ने गहरी छाप छोड़ी। जब ये गाने बजते तो एक्टर का रोता हुआ दिल, अपने से बिछड़न की तड़प स्क्रीन पर नजर आती। ये गाने ऐसे समय पर लोगों के जहन में बसे जब सोशल मीडिया और रील्स का कल्चर नहीं था। फिल्म में जब ये गाने इमरान हाशमी पर फिल्माए गए, जब कब्र पर एक्टर रोते हुए गाने के लिए लिप्सिंग करते हैं तो ऐसा लगता है वो खुद इन गानों को जी रहे हैं। फिल्म के इन गानों को सईद कादरी ने लिखा था। पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने गाया था।

आवारापन

सईद कादरी के लिखे हुए गाने

गुलजार, जावेद अख्तर जैसे पॉपुलर गीतकारों के बीच आप शायद सईद कादरी के नाम को उतना मशहूर नहीं समझेंगे। लेकिन जब आप इनके लिखे गानों को सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। सईद कादरी ने इमरान हाशमी पर फिल्माए अधिकतर हिट गाने लिखे। वो सईद ही थे जिन्होंने लिखा,'वो लम्हें वो बातें', फिल्म अनवर का गाना 'मौला मेरे मौला', मर्डर 2 का गाना 'फिर मोहब्बत करने चला है दिल', फिल्म हमारी अधूरी कहानी का गाना 'हमनवा', मर्डर का गाना 'भीगे होंठ तेरे' जैसे यादगार गाने लिखे।

29 जून, 2007 को रिलीज हुई थी आवारापन

पाकिस्तानी सिंगर ने गाए इमरान के लिए ये गाने

फिल्म आवारापन के गाने भी सईद ने ही लिखे हैं। इन गानों को पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने 19 साल पहले गाया था। हाल में मुस्तफा ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का गाना ‘तो फिर आओ’ की पहली लाइन उन्होंने ही लिखी थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ये लाइन अपने दोस्तों को सुनाई तो वो खुश नहीं थे। लेकिन उन्हें यकीन था कि अपने को वापस पाने की तड़प कैसी होती है। उस सिचुएशन पर ये लाइन सटीक बैठती थी। 19 साल बाद भी ये गाने चर्चाओं में बने हुए हैं। आज की जेन-जी ऑडियंस को भी ये गाने पसंद आ रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडतो फिर आओ…जानिए किसने लिखे फिल्म 'आवारापन' के गाने