गनमास्टर के सेट पर बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, हवा में लटकी SUV से हुआ हादसा?

लाइव हिन्दुस्तान
share

इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया और इमरान हाशमी बाल-बाल बचे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Emraan Hashmi Upcoming Film
गनमास्टर के सेट पर हुआ हादसा?

इमरान हाशमी की आनेवाली फिल्म गनमास्टर जी9 के सेट पर इमरान हाशमी बाल-बाल बचे हैं। शूटिंग के दौरान हवा में एक SUV को पलटना था। उसके नीचे से एक दूसरी गाड़ी को निकलना था। उस दूसरी गाड़ी में इमरान हाशमी बैठे थे। हवा में लटकी SUV, नीचे से गुजर रही इमरान हाशमी की गाड़ी पर आ गिरी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वरिंदर चावला के इंस्टाग्राम पेज ने सेट पर हुए इस हादसे का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखने को मिलता है कि एक SUV क्रेन से लटकी हुई है। क्रू का एक सदस्य काउंटडाउन देना शुरू करता है। हवा में लटकी गाड़ी के नीचे से एक वैन गुजर रही होती है। उस वैन में इमरान हाशमी मौजूद होते हैं। वैन जैसे ही हवा में पलटी खा रही गाड़ी के नीचे पहुंचती है, SUV कार नीचे गुजर रही वैन की छत से टकरा जाती है। कार की वैन से टक्कर होते ही आनन-फानन में वीडियो बंद हो जाता है।

ये भी पढ़ें: इमरान हाशमी ने बनाया अपने करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' से कर दिखाया यह कारनामा

मेकर्स की तरफ से नहीं की गई है घटना की पुष्टि

सेट पर हुई ये घटना कोई प्लान किया हुआ सीक्वेंस है या वाकई एक हादसा है, इसे लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म मेकर्स की तरफ से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

गनमास्टर जी9 कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज?

गनमास्टर जी9 की बात करें तो फिल्म को आदित्य दत्त डायरेक्ट कर रहे हैं। इमरान हाशमी के साथ फिल्म में जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह नजर आएंगे। गनमास्टर जी9 एक एक्शन रोमांटिक फिल्म होगी। इमरान हाशमी की ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें: तो फिर आओ…जानिए किसने लिखे फिल्म 'आवारापन' के गाने, गीतकार ने इमरान हाशमी को स्टार बना दिया

क्या है गनमास्टर जी9 का प्लॉट?

गनमास्टर जी9 में इमरान हाशमी ईश्वर का किरदार निभाएंगे, जो एक डेयरी फार्म के मालिक हैं। अपने प्यार को बचाने के खातिर ईश्वर किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। फिल्म में इमरान हाशमी दमदार एक्शन करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: 2004 में आई इमरान हाशमी की इस फ्लॉप फिल्म के के म्यूजिक ने कर दिया था धमाका, मिलियन में बेची गई कैसेट

आवारापन 2 के बारे में

इमरान हाशमी की लेटेस्ट रिलीज की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6 है। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। आवारापन 2 को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया था। इमरान हाशमी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। आवारापन 2 में शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाती नजर आई हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगनमास्टर के सेट पर बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, हवा में लटकी SUV से हुआ हादसा?