मलामाल वीकली 2 में एल्विश यादव! बोले- बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था...
Malamaal Weekly 2: साल 2006 में आई मालामाल वीकली का सीक्वल अब आने जा रहा है। इस फिल्म में यूट्यूबर एल्विश यादव भी नजर आएंगे। एल्विश ने मलामाल वीकली 2 में होने की बात खुद कन्फर्म की है।

एल्विश यादव के फैंस के लिए खुशखबरी है। एल्विश यादव अब साल 2006 में रिलीज हुई एक कल्ट फिल्म मालामाल वीकली के सीक्वल में नजर आएंगे। एल्विश यादव ने खुद मलामाल वीकली 2 में काम करने की बात कन्फर्म की है। एल्विश यादव ने कहा कि बॉलीवुड में उनका कोई नहीं था। वो आम लोगों के बीच से उठकर आए हैं और उनके प्यार ने उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया है।
एल्विश यादव के फैंस के लिए खुशखबरी
एल्विश यादव ने लगभग 5 घंटे पहले किए एक पोस्ट में लिखा- नई फिल्म, नया सफर। मैं बाहर से आया हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। आप लोगों के बीच से उठकर आया, और आपके प्यार ने मुझे अब बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया है। आज जो कुछ भी हूं आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं मलामाल हूं। बस प्यार बनाए रखना।
मलामाल वीकली 2 में नजर आएंगे एल्विश यादव
एक दूसरे पोस्ट में एल्विश ने लिखा- मलामाल वीकली 2 में इतने सारे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। परेश जी, राजपाल जी, रितेश भाई, रवीना मैम, शिल्पा मैम…इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मैं इस मौके के लिए शुक्रगुजार हूं। बस उम्मीद है कि इनसे कुछ सीख कर आप सबको मुझपर गर्व महसूस करा पाऊं।
एल्विश के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- भाई, आप ये डिजर्व करते हो। एल्विश आर्मी हमेशा आपके साथ रहेगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- एल्विश आप पर गर्व है। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दे। एक ने लिखा- भाई कई लोगों को आज आपसे जलन होने वाली है।
कौन डायरेक्ट कर रहा है मलामाल वीकली 2?
मलामाल वीकली की बात करें तो इस फिल्म को अमित जोशी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की कहानी पहले पार्ट से अलग होगी। वहीं, फिल्म की सेटिंग एक छोटे शहर की होगी। पार्ट 1 की तरह पार्ट 2 में परेश रावल और राजपाल यादव नजर आएंगे। इसके अलावा मालामाल वीकली 2 में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू हो सकती है।
एल्विश यादव ने फेसबुक वीडियोज से की थी शुरुआत
एल्विश यादव के करियर की बात करें तो उन्होंने फेसबुक पर वीडियोज पोस्ट करके लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद एल्विश यादव कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गए। एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी के भी विनर रह चुके हैं। वहीं, एल्विश लाफ्टर शेफ्स का भी हिस्सा थे। मलामाल वीकली 2 के अलावा एल्विश यादव कंटेंट क्रिएटर टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म में भी नजर आएंगे।


