एल्विश यादव क्या हैं बीजेपी सपोर्टर ? सफाई देते हुए बोले- मैंने मेनका गांधी का जिक्र...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एल्विश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे दावे कर रहे थे कि वह बीजेपी सपोर्टर हैं। अब एल्विश ने इस पर सफाई दी है और सच बताया है।

एल्विश यादव क्या हैं बीजेपी सपोर्टर ? सफाई देते हुए बोले- मैंने मेनका गांधी का जिक्र...

एल्विश यादव पर आरोप लगता रहता है कि वो भाजपा के सपोर्टर हैं। इस पर उन्होंने अब सोशल मीडिया के जरिए सफाई पेश की है। उन्होंने इन अफवाहों और दावों को खारिज करते हुए कहा है कि वह किसी भी पार्टी के प्रति निजी निष्ठा नहीं रखते हैं। एल्विश ने पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेता मेनका गांधी ही थीं, जिन्होंने उन पर सांप के जहर वाले मामले पर आरोप लगाए थे। बाद में झूठा निकला।

किसी पार्टी से कोई अटैच्मेंट नहीं

एल्विश ने लिखा कि जो लोग मुझे भाजपा का सपोर्टर बताते हैं, उनके लिए एक चीज क्लियर करना चाहता हूं। वह भाजपा नेता मेनका गांधी ही थीं उस समय जिन्होंने मेरे खिलाफ सांप के जहर वाले मामले में झूठा केस किया था। इसलिए मेरा किसी भी पार्टी के लिए कोई भी व्यक्तिगत अटैचमेंट नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क पता है और वह मुद्दों के आधार पर ही उसका समर्थन करते हैं।

हमेशा स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एल्विश यादव ने दावा किया कि वह हमेशा गलत के खिलाफ बोलते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया है, लेकिन स्टूडेंट एक्टिविजन के एजेंडा के तहत एंटी इंडिया का एजेंडा फैलाने के खिलाफ हैं।’

दो साल पहले भी मुद्दा उठाया था

पिछले दिनों नीट पेपर लीक में एल्विश यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े हुए थे। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स ने उनके खिलाफ कई कमेंट्स किए थे। इस पर उन्होंने सफाई दी कि वह पेपर लीक्स के मुद्दे पहले भी उठाते रहे हैं और इसके खिलाफ रहेंगे। एल्विश ने कहा, ‘और जो पूछ रहे हैं कि मैंने नीट पेपर लीक पर क्यों नहीं बोला। मैंने इस पर दो साल पहले भी मुद्दा उठाया था और अब फिर से यही कर रहा हूं।’

एल्विश ने कहा कि वह पेपर लीक के पूरी तरफ से खिलाफ हैं और उन्हें लगता है कि जो भी इसमें इन्वॉल्व रहे हैं जिस भी पोजिशन में रहे हैं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। स्टूडेंट्स को फेयर सिस्टम मिलना चाहिए।

रेसिग्नेशन होना चाहिए

एल्विश ने कहा कि अगर किसी के मंत्री के रेसिग्नेशन से मदद मिलती है तो इससे आगे जाकर ऐसा कुछ नहीं होगा। आखिर में एल्विश ने लिखा कि रेसिग्नेशन होना चाहिए। कोई भी ऐसा इंसान या पद स्टूडेंट्स के हितों और एजुकेशन सिस्टम के इंटीग्रिटी से ऊपर नहीं होना चाहिए।

एल्विश से पहले पूछा गया कि क्यों उन्होंने पेपर लीक पर नहीं कहा और बच्चे मर रहे हैं आत्महत्या से और सीबीएसई दिक्कत से। इस पर एल्विश ने कहा, ‘आप उसी का सपोर्ट करते हैं जो आपकी सोच या नैरेटिव के हिसाब से सही हो, उस देश पर हमला करते हैं जिसके बारे में आप बात करना बंद नहीं कर पाते और फिर हैरान होते हैं कि लोग आपको सीरियसली नहीं लेते हैं।’

वैसे एल्विश कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपने ओपीनियन देते रहते हैं कई सोशल और पब्लिक मुद्दों पर।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।