अक्षय कुमार के साल में कई फिल्में करने पर एकता कपूर ने कहा उन्हें शुक्रिया, बोले- आपकी वजह से इंडस्ट्री...
एकता कपूर और अक्षय कुमार ने फिल्म भूत बंगला के जरिए साथ में काम किया है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसकी रिलीज के बाद अब एकता ने अक्षय के लिए स्पेशल पोस्ट किए हैं।

एकता कपूर की बतौर प्रोड्यूसर कुछ दिनों पहले फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई है जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। अक्षय और एकता ने साथ में फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन किया है। अब एकता ने सोशल मीडिया पर अक्षय के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और अक्षय के साल में कई फिल्में करने पर भी अपनी बात रखी है।
एकता को अक्षय लगते हैं जितेंद्र की तरह
एकता ने फोटोज शेयर की हैं अक्षय और जितेंद्र के साथ और लिखा, ‘समय आ गया है थैंक्यू बोलने का। ये फोटोज मेरे पापा और अक्षय सर की हैं जो मुझे याद दिलाता है कि डिसिप्लिन क्या है। ये दोनों काफी एक-जैसे हैं कि जब भी मैं अक्षय सर से बात करती हूं मुझे लगता है मैं अपने पापा से बात कर रही हूं। दोनों का डिसिप्लिन और प्रोड्यूसर्स पर उनका जो विश्वास है वो काफी शानदार है।’
अक्षय के साल में कई फिल्में करने पर बोलीं एकता कपूर
इसको लेकर काफी डिस्कशन होता है कि अक्षय कुमार साल में कई फिल्में करती हैं तो इस पर एकता ने लिखा, ‘ये 2 आदमी ही वजह हैं कि हमारी इंडस्ट्री का कॉमर्स जिंदा है और क्यों प्रोड्यूसर्स के पास अब भी एजेंसी है। कभी-कभार टॉप डायरेक्टर्स के साथ कुछ फिल्में करना इंडस्ट्री के केवल एक लेयर को ही बनाए रखता है। किसी भी इंडस्ट्री के फलने-फूलने के लिए, आपको ऐसे एक्टर्स की आवश्यकता होती है जो नियमित रूप से काम करते हों ताकि हर निर्माता को मौका मिल सके।’
तो जब भी कोई पूछता है कि अक्षय कुमार सर साल में 4 बार फिल्में क्यों करते हैं तो क्योंकि धर्मेंद्र, जितेंद्र और अक्षय की वजह से यह इंडस्ट्री ग्रो कर रही है।
अक्षय देते हैं हर प्रोड्यूसर का मौका
एकता ने आगे लिखा, ‘थैंक्यू अक्षय सर हर प्रोड्यूसर को मौका देने के लिए, टॉप से लेकर मिड साइज प्रोड्यूसर तक। लव यू गुरुजी।’
अक्षय और प्रियदर्शन ने 14 साल बाद किया काम
भूत बंगला की बात करें तो इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी अहम किरदार में थे। बता दें कि इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। दोनों इससे पहले हेरा फेरी, भागम भाग, दे दना दन और खट्टा मीठा फिल्म में काम कर चुके हैं।
अक्षय के बारे में बता दें कि वह अब हेरा फेरी 3, वेलकम टू द जंगल और हैवान में नजर आने वाले हैं। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स हैं।
हेरा फेरी 3 में अक्षय के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी लीड रोल में होंगे। वहीं हैवान में सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


